रायपुर। पति से परेशान होकर पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे छाती और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। शरीर में इन्फेक्शन हो गया। डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की चौथे दिन मौत हो गई। घटना पुरानी बस्ती थाना इलाके की है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम वर्षा गोस्वामी है, जो पुरानी बस्ती की रहने वाली थी। उसके पति का नाम शिवम गोस्वामी है। 5 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में लड़ाई होती थी। परेशान होकर महिला ने आग लगाई है।
जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पीडि़ता 10 सितंबर को काउंसलिंग के लिए महिला थाने पहुंची थी। दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच महिला बाहर बैठी थी, तभी उसने अचानक खुद को आग लगा ली और महिला थाने में घुस गई। इस दौरान थाने में मौजूद स्टाफ ने महिला को चीखते-चिल्लाते देखा तो तुरंत उसकी ओर दौड़े। स्टाफ ने पानी डालकर आग बुझाई। महिला के शरीर पर कुछ कपड़े आग में जल गए। वहीं, शरीर के कुछ हिस्से आग में झुलस गए। इसके बाद महिला को तुरंत डीकेएस अस्पताल ले जाया गया। जहां पांचवे दिन बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए महिला के परिजनों को सौंप दिया है।
अस्पताल में महिला की बहन ने बताया था कि साल 2020 में पीडि़ता ने रायपुर के ही शिवम गोस्वामी से लव मैरिज की थी। लव मैरिज के बाद बहन को बहुत समस्या हो रही थी। शिवम बाहर जुआ खेलता है, सट्टा खेलता है। घर आकर बहन से मारपीट करता था। मृतिका की बहन ने बताया कि शिवम कहता था कि, तेरी बहन को चाकू मार दूंगा, भाई को चाकू मार दूंगा। घर में आग लगा दूंगा। आधी-आधी रात को बहन को घर से बाहर निकाल देता था। कहता था कि, तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पीडि़ता की बहन ने बताया था कि साल 2020 में उसने बहन का सिर भी फोड़ दिया था। दिवाली के पहले पुरानी बस्ती थाने में शिकायत भी किए थे। कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि इस घटना के बाद पुरानी बस्ती थाने में आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है, लेकिन आरोपी पति अब तक फरार है।
महिला ने थाने में खुद को जिंदा जलाया, मौत
पति से परेशान होकर लगाई आग, ५ वर्ष पहले की थी लव मैरिज
