NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुसौर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुम बालिका को किया बरामद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुसौर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुम बालिका को किया बरामद
रायगढ़

पुसौर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुम बालिका को किया बरामद

आरोपी पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

lochan Gupta
Last updated: August 29, 2025 12:48 am
By lochan Gupta August 29, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। पुसौर पुलिस ने गुम बालिका मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर गुम हुई किशोर बालिका को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक संबंध स्थापित करने वाले युवक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
दरअसल, 26 अगस्त को थाना पुसौर में परिजनों ने नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि 25 अगस्त को वह घर से बिना बताए कहीं चली गई। रिपोर्ट पर थाना पुसौर में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक राम किंकर यादव ने त्वरित जांच शुरू की। बालिका के संबंध में मिली जानकारी पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 27 अगस्त को उसे सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कराए गए कथन में बालिका ने बताया कि उसका परिचय गेरवानी प्लांट में काम करने वाले विनय चौहान उर्फ बुधनाथ (24 वर्ष) से मार्च माह में हुआ था। जब वह परिवारजनों के साथ गेरवानी गई थी बाद में दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत और चौटिंग होने लगी। 25 अगस्त को विनय ने उसे गेरवानी बुलाया और जब वह घर से दुकान जाने का बहाना बनाकर निकली, तो युवक मोटरसाइकिल से उसे अपने साथ ले गया। जहां उसके साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया।
पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर बालिका के कथन, मेडिकल रिपोर्ट अनुसार आरोपी बुधनाथ उर्फ विनय चौहान आ0 ललितराम चौहान उम्र 24 वर्ष सा. कोकियाखार थाना बागबहार जिला जशपुरनगर हाल ग्राम गेरवानी थाना पूंजीपथरा के विरूद्ध धारा 64(2). (एम), 87 बीएनएस एवं 4.6 पॉक्सो एक्ट की धारा विस्तारित किया गया है। दूसरी ओर भागने की फिराक में रहे आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई जिसे उसके कृत्य पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

एनटीपीसी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारम्भ

डेंगू नियंत्रण के लिए मैदान पर उतरे कलेक्टर

नीलांचल में उत्कल दिवस की रही धूम

खरसिया क्षेत्र में दो दर्जन गजराज कर रहे विचरण

प्रियदर्शी राम जी के नाम पर आडिटोरियम का नामकरण जनभावना का सम्मान : अरुणधर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लिबरा में अधूरी पड़ी पानी टंकी बनी गांववालों के लिये मुसीबत, ठेकेदार लापता, प्रशासन मौन
Next Article 48 पाऊच ओडि़शा ब्रॉड अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

खबरें और भी है....

29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
जिला अस्पताल में पहली बार हुई सफल स्पाइन सर्जरी
5 सेकेंड पहले मैच दिखाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
पंचायत सचिव ने अपने दोस्त को लगाया 27 लाख का चूना
लोहरसिंह में 5 साल बाद भी अधूरी पड़ी पानी टंकी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?