NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 50 लाख ठगी मामले का फरार आरोपी सुदीप मंडल गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 50 लाख ठगी मामले का फरार आरोपी सुदीप मंडल गिरफ्तार
रायगढ़

50 लाख ठगी मामले का फरार आरोपी सुदीप मंडल गिरफ्तार

नाबार्ड टेंडर का झांसा देकर महिला को लगाया था चूना

lochan Gupta
Last updated: August 23, 2025 11:53 pm
By lochan Gupta August 23, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने धोखाधड़ी मामले के फरार आरोपी सुदीप मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला ग्राम खोखरी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा की महिला अनिता साहू की लिखित शिकायत से जुड़ा है, जिसमें असीम कृपा फाउंडेशन के संचालक रंजीत चौहान और अन्य पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप दर्ज कराया गया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, महानदी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, जो कृषि उत्पादों का व्यवसाय करती है, को नवंबर 2024 में रंजीत चौहान ने नाबार्ड का 6 करोड़ रुपये का फर्जी टेंडर दिखाकर विश्वास दिलाया कि कंपनी को बड़ा फायदा होगा। उसने भरोसा जताने के लिए टेंडर की नकली प्रति और 50 लाख रुपये का चेक दिखाया तथा आर्डर के पहले 50 लाख रुपये जमा करने की मांग की। इसके झांसे में आकर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टरों ने 27 लाख रुपये फाउंडेशन के खाते में और 23 लाख रुपये नगद दिए। जांच में यह पूरा प्रकरण फर्जी पाया गया और आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में 21 मई को धारा 318 (4), 3 (5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आगे की विवेचना में नाबार्ड का टेंडर जाली दस्तावेज साबित होने पर धारा 336 (3), 338, 340 (2) बीएनएस भी जोड़ी गई। मुख्य आरोपी रंजीत चौहान को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि सह-आरोपी सुदीप मंडल व अन्य फरार थे जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी और कल 22 अगस्त को आरोपी सुदीप मंडल को पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी सुदीप मंडल पिता अर्जुन मंडल उम्र 40 वर्ष, निवासी सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी, चक्रधरनगर रायगढ़ को आज चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

You Might Also Like

सीएम साय के समक्ष एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने उठी मांग

ब्राह्मण सेवा समिति और मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति ने दिया मानवता का उत्कृष्ट परिचय

अटल जी के विचारों से सशक्त छत्तीसगढ़ सुशासन की राह पर अग्रसर-सीएम साय

रामलीला दुर्गा पूजा व दशहरा उत्सव की चल रही है युद्ध स्तर पर तैयारी

दादी समिति का दो दिवसीय मंगसिर नवमी उत्सव संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नाबालिग को बरगला कर करता रहा अनाचार
Next Article शराब घोटाला में चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?