NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायपुर में एक साथ बनेंगे 7 ओवरब्रिज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रायपुर में एक साथ बनेंगे 7 ओवरब्रिज
रायपुर

रायपुर में एक साथ बनेंगे 7 ओवरब्रिज

एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा गुढिय़ारी, ट्रैफिक जाम-हादसे होंगे कम

lochan Gupta
Last updated: July 28, 2025 11:53 pm
By lochan Gupta July 28, 2025
Share
4 Min Read

रायपुर। राजधानी की 25 लाख से ज्यादा की आबादी के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। शहर में पहली बार एक साथ 7 नए ओवरब्रिज बनने जा रहे हैं। इसके लिए बजट भी मंजूर कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस काम को पूरा करने के लिए एक साल का लक्ष्य रखा है। ओवरब्रिज बनाने के लिए उन सडक़ों की पहचान की गई है जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम और हादसे होते हैं। पीडब्ल्यूडी ने इसी सर्वे के आधार पर तय किया है कि किस सडक़ पर ?नया ओवरब्रिज बनना है। शहर की चारों दिशाओं में नए ओवरब्रिज का निर्माण होगा इससे ट्रैफिक जाम-हादसे कम होंगे और हर सडक़ पर 20 मिनट बचेंगे।
पीडब्लूडी के मुताबिक, शहर में सबसे पहला ओवरब्रिज कालीबाड़ी चौक से पुलिस लाइन गेट और अमलीडीह चौक, केनाल लिंकिंग रोड पर द्रोणाचार्य स्कूल के पास बनेगा। अफसरों की योजना है कि इस ब्रिज के साथ ही गुढिय़ारी स्थित शुक्रवारी बाजार से स्टेशन की तरफ आने वाली सडक़ पर भी ओवरब्रिज बनाने पर काम किया जा रहा है। इससे इस इलाके को सीधे एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जा सकेगा। लोक निर्माण के अफसरों का दावा है कि नए ओवरब्रिज के लिए मुख्यालय से भी सहमति बन गई है। इस वजह से इन सभी ओवरब्रिज का निर्माण होना तय है।
कालीबाड़ी चौक से पुलिस लाइन गेट तक 50 करोड़ की लागत से डेढ़ किलोमीटर लंबा नया ओवरब्रिज बनेगा। बजट में इसकी मंजूरी मिल गई है। यहां सुबह 9.30 से 11.30 और शाम 5.30 से 7.30 बजे के बीच जाम लगता है। फुंडहर चौक पर 30 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण होगा। लंबाई 700 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर होगी। इससे एयरपोर्ट जाने वालों को फुंडहर चौक पर जाम में फंसने से राहत मिलेगी। लोगों के 10 मिनट तक बचेंगे। केनाल लिंकिंग रोड के ऊपर अमलीडीह चौक से द्रोणाचार्य स्कूल तक 40 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण होगा। एमएमआई चौक से द्रोणाचार्य चौक तक इसका निर्माण किया जाएगा। यहां सुबह-शाम जाम लग रहा है।
गुढिय़ारी के शुक्रवारी बाजार से एक्सप्रेस-वे में जोडऩे का प्लान है। पीडब्ल्यूडी यहां फ्लाईओवर बनाने की योजना बना रहा है। यह सीधे एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मोवा- खालसा स्कूल से मोवा रिलायंस मार्ट तक ओवरब्रिज बनाने पर काम चल रहा है। इसकी अनुमानित लागत करीब 135 करोड़ है। अभी ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा है। भनपुरी चौक : भनपुरी चौक पर ओवरब्रिज बनेगा। इस पर करीब 40 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। रोजाना 50 हजार से ज्यादा वाहनों को यहां रुकना नहीं पड़ेगा। खारुन नदी: यह ओवरब्रिज रायपुर और पाटन को जोड़ेगा। इसकी मंजूरी के लिए प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया है। इसकी लागत करीब 60 करोड़ है। इससे रोजाना औसतन 80 हजार वाहनों का सफर आसान होगा। पीडब्लूडी मंत्री अरुण साव ने कहा है कि रायपुर की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। इसी के अनुरूप रायपुर का विकास किया जा रहा है। देशभर में इसकी पहचान हो इसे ध्यान में रखकर प्लानिंग की गई है। लोग ट्रैफिक में नहीं फंसेंगे और हादसे रुकेंगे।

You Might Also Like

नियुक्ति से लेकर प्रमोशन तक एक अधिकारी के 3 जाति प्रमाण-पत्र : अजय चंद्राकर

साहित्यकार विनोद शुक्ल को मिला ज्ञानपीठ पुरस्कार

उद्योगों की स्थापना के लिए हर संभव सहयोग : सीएम साय

रेलवे स्टेशन के पास से बाइक चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का किया विमोचन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 मवेशियों की मौत, गौ रक्षकों में भारी आक्रोश
Next Article सीएम साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान’ का शुभारंभ

खबरें और भी है....

मीनकेतन प्रधान का संदेश सिंगापुर के विश्व हिन्दी दिवस समारोह में प्रसारित
सीएम साय की घोषणा से गदगद हुए अधिकारी-कर्मचारी, छत्तीसगढ़ में 58 प्रतिशत हुआ डीए
सडक़ हादसे में रायगढ़ कलेक्टर के पिता घायल
माजदा की ठोकर से मजदूर घायल
छत्तीसगढ़ की फिल्मी दुनिया को मिलेगी नई उड़ान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
मीनकेतन प्रधान का संदेश सिंगापुर के विश्व हिन्दी दिवस समारोह में प्रसारित

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?