रायगढ़. ‘सुरक्षित सुबह’ अभियान के तहत पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सीसीटीवी के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे जूटमिल थाना में पदस्थ आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ ने अपने मोहल्ले की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तेलीपारा, धोबीपारा स्थित अपने निवास के बाहर दो सीसीटीवी कैमरे लगाया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ का निवास चांदनी चौक से बस स्टैंड मार्ग पर स्थित है, जो एक प्रमुख आवागमन का क्षेत्र है। जिससे अभियान से जुड़ते हुए आरक्षक पुरसेठ ने केवल अपने घर के सामने और तेलीपारा-धोबीपारा मार्ग को कवर करते हुए अत्याधुनिक कैमरे लगवाए, बल्कि अपने वार्ड पार्षद और मोहल्लेवासियों को भी अभियान की जानकारी देकर उन्हें कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया। उनके इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की है और कई नागरिकों ने स्वयं भी अपने घरों के बाहर कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। रायगढ़ पुलिस का ‘सुरक्षित सुबह’ अभियान नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से शहर को और अधिक सुरक्षित, सतर्क और जागरूक बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल साबित हो रहा है।
पुलिसकर्मी ने मोहल्ले की सुरक्षा के लिए लगाए कैमरे



