NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मकान की दीवार तोड़ी और मवेशी को मार डाला, छाल रेंज में गजराजों का उत्पात, गांव में दहशत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मकान की दीवार तोड़ी और मवेशी को मार डाला, छाल रेंज में गजराजों का उत्पात, गांव में दहशत
रायगढ़

मकान की दीवार तोड़ी और मवेशी को मार डाला, छाल रेंज में गजराजों का उत्पात, गांव में दहशत

lochan Gupta
Last updated: July 20, 2025 12:08 am
By lochan Gupta July 20, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों का उत्पात जारी है। बीती रात एक हाथी ने एक ग्रामीण के मकान को तोड़ते हुए एक मवेशी को भी मौत के घाट उतार दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही आज वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक छाल रेंज के खडगांव बीट के अंतर्गत आने वाले सिथरा गांव में बीती रात जंगल से गांव पहुंचे एक हाथी ने प्रहलाद राठिया के मकान को तोडते हुए वहां रखे एक बोरी धान को खाने के बाद गांव के ही जगसिंह के एक भैसा को भी मौत के घाट उतार दिया। आज सुबह इस मामले की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।
इस तरह ग्रामीणों को किया जा रहा अलर्ट
समस्त ग्रामवासी सिथरा, हाटी, खडग़ाँव, जितने भी छाल रेंज में आते हैं आसपास लोगों को सूचित किया गया है कि एक नग दंतैल हाथी बीती रात सिथरा बस्ती को घुसा था और घर तोड़ा एवं मवेशी की जान लिया, जो मस्थ अवस्था में है। रात्रिकालीन घर से न निकलें हाथी बहुत आक्रमक है, कृपया सावधानी बरतें।
की जा रही मुआवजे की प्रकिया
वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि दस्तावेज मिलने के बाद प्रकरण तैयार करके मुआवजा देने की प्रक्रिया की जाएगी। खडगांव बीट में अभी वर्तमान में 01 ही हाथी विचरण कर रहा है, जो धान की खुशबू पाकर गांव पहुंचकर एक मकान को तोड़ा है। हाथी पर निगरानी रखते हुए आसपास के गांव में मुनादी कराई गई है।
यहां भी हाथियों ने पहुंचाया नुकसान
रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण कर रहे हाथियों ने अन्य गांव में भी बीती रात मकान एवं फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिसमें पोटिया में 02 किसानों की फसल, बनहर में 01 मकान और फसल नुकसान, पुलईआंट में 01 मकान को नुकसान, अलोला के गेहूंबाडी में मकान, झोपडी एवं फसल नुकसान के अलावा रायगढ़ वन मंडल के हिंझर में भी 02 किसानों की धान की फसल को हाथी ने नुकसान पहुंचाया है।
जिले में 136 हाथी
इन दिनों रायगढ़ जिले में कुल 136 हाथी विचरण कर रहे है जिसमें धमरजयगढ़ में 88 हाथी तो रायगढ़ वन मंडल में 48 हाथियों की मौजूदगी है। सर्वाधिक हाथी बाकारूमा रेंज के तेजपुर में 25, छाल रेंज के बेहरामार में 25, कापू रेंज के कूमा बीट में 13, रायगढ़ वन मंडल के कांटाझरिया बीट में 16, तमनार रेंज के हिंझर में 13, घरघोड़ा रेंज के कटंगडीह में 10 के अलावा अलग-अलग बीट में हाथियों की मौजूदगी है।

You Might Also Like

आरक्षक की सरपरस्ती में बेखौफ चल रहा खुडख़ुडिय़ा जुआ, जिम्मेदार बेखबर

सात दिवसीय अखंड ऊँ नम: शिवाय जाप का आयोजन

छग क्रिकेट प्रीमियर लीग का बुखार चढ़ा

रेल लाइन पार करते नजर आया गजराजों का बड़ा दल

एनटीपीसी लारा में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में रहने वाले बुजुर्गों को किया गया वृद्धा आश्रम शिफ्ट
Next Article अंजनी स्टील में हादसा : करंट लगने से श्रमिक की हुई मौत

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?