NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छग में युक्तियुक्तकरण नीति को निरस्त कर शिक्षा में सुधार को लेकर आम आदमी पार्टी हुई मुखर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > छग में युक्तियुक्तकरण नीति को निरस्त कर शिक्षा में सुधार को लेकर आम आदमी पार्टी हुई मुखर
रायगढ़

छग में युक्तियुक्तकरण नीति को निरस्त कर शिक्षा में सुधार को लेकर आम आदमी पार्टी हुई मुखर

मुख्यमंत्री के नाम 8 सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए सडक़ पर उतरकर आंदोलन की दी चेतावनी

lochan Gupta
Last updated: July 12, 2025 12:11 am
By lochan Gupta July 12, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़ । रायगढ़ में सियासी तापमान गर्म करने के लिए जनहित के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी मुखर हो गई है। यही वजह है कि छग में युक्तियुक्तकरण नीति को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने एवं शिक्षा में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है। यही नहीं, अपनी 8 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने पर आप ने सडक़ पर उतरकर आंदोलन का ऐलान भी किया है।
सीएम विष्णुदेव साय के नाम डिप्टी कलेक्टर रेखा चंद्राकर को प्रेषित ज्ञापन में आम आदमी पार्टी का कहना है कि आपकी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में लागू की गईं युक्तियुक्तकरण नीति ने प्रदेश के लाखों विद्यर्थियों, शिक्षकों और उनके परिवारों के जीवन में गंभीर असमंजस और गहरी आशंका उत्पन्न कर दी है। इस नीति के कारण यह भय लगातार गहराता जा रहा है कि कहीं प्रदेश के सरकारी स्कूलों का अस्तित्व ही खतरे में न पड़ जाए और शिक्षा गरीबों के लिए केवल एक दूर का सपना बनकर न रह जाए। इस नीति से ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार शिक्षा के अधिकार को कमजोर कर रही है। सरकारी स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का मार्ग प्रशस्त करते हुए निजीकरण को बढ़़ावा देकर शिक्षा को अमीरों के लिए सुविधा जनक तथा गरीबों के लिए कठिन बना रही है। आम आदमी पार्टी को आशंका यह भी है कि यदि यह नीति यथावत जारी रही तो आने वाले वर्षों में सरकारी स्कूल केवल कागजों तक सीमित रह जाएंगे और शिक्षा का अधिकार केवल गिनी-चनी कंपनियों के लाभ का साधन बन जाएगा। इससे ग्रामीण, आदिवासी और गरीब वर्ग के बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब जाएगा और सामाजिक विषमता और गहराती चली जाएगी।
आम जनता, शिक्षक समुदाय और सामाजिक संगठनों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए आम आदमी पार्टी ने 8 प्रमुख मांगें हैं। जैसाकि युक्तियक्तकरण नीति को तत्काल प्रभाव से स्थगित करते हुए इस पर पुनर्विचार के लिए शिक्षविदों, शिक्षक संगठनों व अभिभावकों से संवाद स्थापित किया जाए। स्कूलों के जबरन विलय और शिक्षकों के मनमाने स्थानांतरण पर रोक लगाई जाए। वर्तमान स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता और न्याय सुनिशित की जाए। शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था में आवश्यकता के अनुसार मानव संसाधन की पूर्ति हो सके। ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में स्कूलों की संख्या और गुणवत्ता में वृद्धि की जाए, ताकि वहाँ के बच्चों को शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़़े और लड़कियों की शिक्षा व सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। शिक्षा के बजट में बढ़ोत्तरी कर अधोसंरचना विकास, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, स्वच्छ शौचालय
जैसी सुविधाएँ सुलभ कराई जाएं। शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए स्थानांतरण एवं पद समाप्ति से जुड़़े सभी निर्णयों को शिक्षक संगठनों के साथ सहमति के आधार पर ही लिया जाए। शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देने वाली सभी नीतियों पर रोक लगाई जाए और शिक्षा को गरीब व मध्यम वर्ग के लिए सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए रखा जाए।
आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से आग्रह किया कि प्रदेश के बच्चों के भविष्य और सामाजिक न्याय की भावना को ध्यान में रखते हुए उनकी उपरोक्त मांगों पर अविलंब कार्यवाही करें। नीति रोकी नहीं गई तो जनता सडक़ पर उतरकर अपना विरोध प्रदर्शन करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल बापोडिय़ा, रुसेन कुमार, राजेन्द्र एक्का, अरुण अग्रवाल, आशीष शर्मा, भोजराम चैहान, सरिता टंडन, कौशल प्रताप सिंह, अमित दुबे मौजूद थे।

You Might Also Like

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने 90 वर्षीय पिता एवं परिवार के साथ किया मतदान

जन्माष्टमी मेला की तैयारी को लेकर पुलिस नियंत्रण कक्ष में हुई बैठक

कबाड़ और टायर दुकानों में भी डेंगू लार्वा की हो रही जांच

गुणवत्ता के साथ हो सभी सडक़ों का निर्माण है- वित्तमंत्री

आयुष्मान वय वंदना योजना का कार्ड बनाने जिले में चल रहा अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खाद विक्रेताओं पर गिरी कृषि विभाग की गाज
Next Article शादी समारोह में आए युवक से हिंसक झड़प

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?