NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रोजेक्ट उत्थान के तहत शिक्षा की ओर एक सशक्त कदम : रायगढ़ में हुआ शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रोजेक्ट उत्थान के तहत शिक्षा की ओर एक सशक्त कदम : रायगढ़ में हुआ शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन
रायगढ़

प्रोजेक्ट उत्थान के तहत शिक्षा की ओर एक सशक्त कदम : रायगढ़ में हुआ शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन

lochan Gupta
Last updated: July 7, 2025 11:40 pm
By lochan Gupta July 7, 2025
Share
3 Min Read

4 हजार से अधिक विद्यार्थियों को वितरित की गई एजुकेशन किट
रेल परियोजना एवं वॉटर पंप हाउस परियोजना से जुड़े 54 ग्रामों के विद्यालयों में भी वितरण
20 प्राथमिक विद्यालयों में 350 सेट स्कूल डेस्क-बेंच वितरित किए गए

रायगढ़। ग्रामीण शिक्षा को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट उत्थान के तहत एक प्रेरणादायक पहल की गई। रायगढ़ जिले के ग्राम बड़े भंडार स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में शाला प्रवेशोत्सव अभियान 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में नामांकित नए विद्यार्थियों को एजुकेशन किट प्रदान की गई, जिसमें स्कूल बैग, नोटबुक्स एवं स्टेशनरी सामग्री शामिल थी। यह किट बच्चों के शैक्षणिक जीवन की सशक्त शुरुआत का प्रतीक बनी। कार्यक्रम में श्री शशधरा दास, चीफ बिजनेस ऑफिसर; श्री अजीत राय, प्रोजेक्ट हेड; और श्री धनंजय सिंह, जनरल मैनेजर-भूमि की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही, ग्राम पंचायत बड़े भंडार के सरपंच श्री ओमप्रकाश गुप्ता, उपसरपंच प्रतिनिधि श्री घनश्याम यादव, शाला विकास समिति के अध्यक्षगण, पंचायत सदस्यगण, विद्यालय प्राचार्य श्री एस.एल. सिदार, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि एवं विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे।
सरपंच श्री ओमप्रकाश गुप्ता ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समयबद्ध गृहकार्य और मोबाइल/टीवी से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रोजेक्ट उत्थान की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। शशधरा दास, अजीत राय एवं धनंजय सिंह ने बच्चों को आत्मविश्वास और अपने सपनों की ओर बढऩे का संदेश दिया। धनंजय सिंह ने प्रोजेक्ट उत्थान की आगामी योजनाओं और व्यापक उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। वर्तमान में प्रोजेक्ट उत्थान पुसौर ब्लॉक के बड़े भंडार, सूपा और बुनगा संकुल केंद्रों के दस प्राथमिक और छह पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, अदाणी पॉवर लिमिटेड की रेल परियोजना एवं वॉटर पंप हाउस परियोजना से जुड़े 54 ग्रामों के विद्यालयों में भी एजुकेशन किट वितरित की जा रही है। इस अभियान से कुल 80 विद्यालयों के 4,000 से अधिक छात्र लाभान्वित हो रहे हैं।
शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने हेतु दस प्राथमिक विद्यालयों में 350 सेट स्कूल डेस्क-बेंच वितरित किए गए हैं। अदाणी फाउंडेशन द्वारा रेलवे कॉरिडोर क्षेत्रों सहित कुल 750 डेस्क-बेंच वितरित किए जा रहे हैं, जिनमें से 350 डेस्क-बेंच पहले ही विद्यालयों तक पहुँचाए जा चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के साथ-साथ अदाणी फाउंडेशन स्वास्थ्य, आजीविका, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों में भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य समग्र और सतत विकास के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाना है।

You Might Also Like

70 के दशक के हनुमान मंदिर की बदली रंगत

लीनेस क्लब सेवांजलि ने मनाया गणतंत्र दिवस

कुरकेट नदी पर 14 करोड़ की लागत से होगा पुल निर्माण

सडक़ सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों ने दिखाई रचनात्मक जागरूकता

बुनियादी सुविधाओं की मांग पर नगर पंचायत का घेराव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दिव्यांग दंपत्ति के जीवन में आई बहार: पूरे परिवार के चेहरे में आई मुस्कान
Next Article माधुरी व निरंजन को नवाचार के लिए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित

खबरें और भी है....

एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
अब ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा हमारा छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
34.75 लाख लगत के निर्माण कार्यों का मेयर श्री चौहान ने किया भूमिपूजन
सुशासन शिविर में विकास कार्यों का शिलान्यास
मैनपाट में हाउसिंग बोर्ड बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन-आवासीय परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?