NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला आरक्षण पर कांग्रेस भ्रम फैलाना बंद करे- पूनम सोलंकी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > Uncategorized > महिला आरक्षण पर कांग्रेस भ्रम फैलाना बंद करे- पूनम सोलंकी
Uncategorized

महिला आरक्षण पर कांग्रेस भ्रम फैलाना बंद करे- पूनम सोलंकी

कांग्रेस अध्यक्ष खडगे के बयान पर जताई आपत्ति

lochan Gupta
Last updated: September 30, 2023 12:48 am
By lochan Gupta September 30, 2023
Share
4 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के महिला आरक्षण के संबंध में दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति जताई है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से अब तक महिलाओं को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया। 30 साल से महिला आरक्षण बिल कांग्रेस की वजह से लटका रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह कदम उठाया है और इस पर भी कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस ने राज्यसभा में जो महिला आरक्षण बिल पारित कराया था, वह किसी काम का नहीं था। मोदी जी ने संसद के दोनों सदनों में जो महिला आरक्षण विधेयक पारित कराया है, वह स्वयं में संपूर्ण है। सुनिश्चित किया गया है कि देश की महिलाओं को उनका हक मिले। उन्होंने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े महिला आरक्षण को चुनावी जुमला बता रहे हैं, वह भूल रहे हैं कि केंद्र में कांग्रेस की लटकाने और भटकाने वाली सरकार नहीं है। यह निर्णय मोदी जी की मजबूत सरकार ने लिया है जिसने धारा 370 जैसे कानूनों को समाप्त किया है।
उन्होंने कहा, भाजपा प्रारंभ से ही महिला आरक्षण की समर्थक रही है जबकि मनमोहन सरकार की सहयोगी कई पार्टियां इसका लगातार विरोध करती रही। उनके दबाव में की आड़ में कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण विधेयक को लटकती रही। अब वही विरोध करने वाली पार्टियां न केवल मोदी सरकार के प्रस्ताव को मजबूरी में समर्थ किया बल्कि अभी भी आरक्षण के नाम पर उलझने की कोशिश कर रही हैं। देश की माता बहनें सब देख रही हैं, समय आने पर अपना जवाब देंगी। यह बात सामान्य व्यक्ति भी जानता है कि कोई भी निर्णय एकदम से लागू नहीं किया जा सकता। एक प्रक्रिया के तहत ही देश चलता है। कांग्रेस संविधान और संवैधानिक व्यवस्थाओं में भरोसा करती ही नहीं है। उसके नेताओं और एक परिवार विशेष के लिए वह एक अलग संविधान की कल्पना करते हैं। भाजपा की सरकार संविधान के अनुसार काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने जो आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस नेताओं के पीछे सारी जांच एजेंसियों को लगा दिया है तो सवाल उन्हें कांग्रेसियों से करना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों करना पड़ा। यदि जनता का धन चुराएंगे तो ऐसा करने वाले कहां जाएंगे? उन्हें करनी का फल तो भुगतना ही पड़ेगा। जैसा किया है कांग्रेसियों को वैसा दंड कानून देगा।
हम कानून पर भरोसा करते हैं, इसलिए सारे मामले पूरी पारदर्शिता के साथ कानून के हवाले किए जाते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है कि केंद्रीय एजेंसियों के छापों में क्या क्या मिला है और जो गिरफ्तार किए गए हैं, उन्हें कई महीनों बाद भी अदालत से जमानत नसीब नहीं हुई है। इसका मतलब स्पष्ट है कि भ्रष्टाचारियों और उनके भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा गया है। यह छत्तीसगढ़ के हित में है। छत्तीसगढ़ की जनता के हित में है।

You Might Also Like

स्वतंत्रता दिवस पर उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने रायगढ़ में किया ध्वजारोहण

जेएसपी में दी गयी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

आज इसरो जाएंगे पीएम मोदी

उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति तहसील रायगढ़ का चुनाव हुआ सम्पन्न

कला की नगरी रायगढ़ के गायक राजीव दुबे की प्रस्तुति ‘मोर हंसिनी’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा का छत्तीसगढ़ के लोगों से वोट लेना ही उद्देश्य पर उनकी सुविधा से कोई सरोकार नहीं- अनिल शुक्ला
Next Article कांग्रेस सरकार के कान में कब सुनाई देगी बेटियों की चीख- सुषमा खलखो

खबरें और भी है....

न्यायालयों में ऑनलाइन गवाही सुनिश्चित करें- सीएम साय
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला घायल
हाथी के हमले से ग्रामीण की हुई मौत
ग्रामीण ने जंगल में फांसी लगाकर की खुदकुशी
पीएम आवास निर्माण में लापरवाही, तीन पंचायत सचिव निलंबित

Popular Posts

न्यायालयों में ऑनलाइन गवाही सुनिश्चित करें- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?