NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डेंगू लार्वा नष्ट करने शहर के तालाबों में छोड़ी गई गंबूजिया मछली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डेंगू लार्वा नष्ट करने शहर के तालाबों में छोड़ी गई गंबूजिया मछली
रायगढ़

डेंगू लार्वा नष्ट करने शहर के तालाबों में छोड़ी गई गंबूजिया मछली

कलेक्टर के निर्देश पर डेंगू नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे जरूरी कदम

lochan Gupta
Last updated: September 28, 2023 12:48 am
By lochan Gupta September 28, 2023
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर में डेंगू के मामलों को नियंत्रित करने कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब शहर के तालाबों में मच्छर जनित रोगों के लिए जिम्मेदार लार्वा को नष्ट करने के लिए गंबूजिया मछली छोड़ी गई है। ये मछली पानी की सतह पर रहती है और डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियां पैदा करने वाले लार्वा को खा कर नष्ट कर देती हैं।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए आयुक्त नगर निगम सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि शहर के तालाबों में मच्छर जनित बीमारियों का कारण बनने वाले लार्वा को नष्ट करने के लिए गंबूजिया मछली डाली गई हैं। उन्होंने बताया कि शहर के फटहा मुड़ा, भुजबंधान तालाब, जय सिंह तालाब में ये मछलियां डाली गई हैं। दूसरे तालाबों में मछलियां डाली जा रही हैं। इसके लिए करीब 20 हजार मछलियों की व्यवस्था की गई हैं। ये मछलियां लार्वा को तेजी से समाप्त करने के लिए जानी जाती हैं।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने मार्गदर्शन में शहर में डेंगू नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर टू डोर सर्वे के साथ नगर निगम द्वारा साफ -सफाई का कार्य किया जा रहा है। दवा के छिडक़ाव के साथ फॉगिंग भी की जा रही है। ताकि डेंगू के लार्वा को पनपने से रोका जा सके।
मच्छर के लार्वा नष्ट करने में गंबूजिया मछली कारगर
गंबूजिया मछली साफ और ऊपरी जल सतह पर रहती है, जहां मच्छर के लार्वा रहते हैं। गंबूजिया को मच्छरों के लार्वा विशेषकर पसंद होते हैं। एक मछली की आयु डेढ़ साल होती है और रोज 100 से 300 लार्वा तक खा सकती है। बात पूरे जीवनकाल की करें तो एक मछली लाखों लार्वा चट कर जाती हैं। साल भर में यह तीन बार प्रजनन करती है। यदि एक बार किसी तालाब में छोड़ दिया जाए तो संख्या बढ़ती जाती है।

You Might Also Like

भगवान श्री श्री आनन्दमूर्ति का मनाया जन्मोत्सव

पौधे की वंदना कर किया गया पौधारोपण

हृदय की मलीनता मिटाकर सभी से गले मिले : प्रियदर्शी राम

फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

आगजनी कांड को रोकने में तत्परता दिखाने वाले कर्णराज सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 30 से बार्डर पर ओडिसा की गाडिय़ों को रोकेंगे ट्रेलर मलिक
Next Article वार्ड भ्रमण कर वितरण किए गए मेलाथियान लिक्वीड और जले हुए मोबिल

खबरें और भी है....

कला को सम्मान और कारीगरों की समृद्धि हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
युवती को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण
एसएस प्लांट में हादसा, मशीन में गिरने से श्रमिक की मौत
शाम को हुई झमाझम बारिश शहर हुआ तरबतर
डिलीवरी ब्वॉय को बंधक बनाकर पीटा

Popular Posts

कला को सम्मान और कारीगरों की समृद्धि हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?