NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध शराब के ठिकानों पर प्रशिक्षु आईपीएस की गिरी गाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अवैध शराब के ठिकानों पर प्रशिक्षु आईपीएस की गिरी गाज
रायगढ़

अवैध शराब के ठिकानों पर प्रशिक्षु आईपीएस की गिरी गाज

महिला सहित तीन गिरफ्तार, 65 लीटर महुआ शराब जब्त

lochan Gupta
Last updated: April 17, 2025 12:31 am
By lochan Gupta April 17, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। ‘सुशासन तिहार’ के तहत आमजन की समस्याएं सुनने और त्वरित निराकरण की दिशा में सक्रिय प्रशिक्षु आईपीएस श्री हर्षित मेहर एवं थाना प्रभारी खरसिया द्वारा लगातार क्षेत्र के ग्रामों का दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम कोडाभांठा गीधा और सोनबरसा के भ्रमण के दौरान पुलिस को अवैध शराब संग्रहण और निर्माण की पुख्ता जानकारी मिली, जिस पर श्री मेहर ने तत्काल टीम के साथ तीन स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की।
पहली कार्रवाई ग्राम कोडाभांठा गीधा में की गई, जहां संदेही आशिष जायसवाल, उम्र 28 वर्ष, पिता मयाराम जायसवाल के घर दबिश दी गई। पूछताछ पर उसने अवैध शराब अपने आंगन में छिपाकर रखना स्वीकार किया। तलाशी में एक जरीकेन और छह बोतलों में कुल 17 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,400 रुपये आंकी गई। वहीं उसी गांव में टीका राम डनसेना, उम्र 32 वर्ष, पिता दया राम डनसेना के घर कोलाबाड़ी में छापा मारकर पुलिस ने दो प्लास्टिक डिब्बा और चार बोतलों में भरी 33 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 6,600 रुपये बताई गई।
तीसरी और बड़ी कार्रवाई ग्राम सोनबरसा में की गई, जहां मुखबिर की सूचना पर श्रीमती भारती चौहान, उम्र 32 वर्ष, पत्नी भरतलाल चौहान के घर के पीछे कोलाबाड़ी में अवैध शराब भ_ी पकड़ी गई। मौके पर महिला शराब बनाते पाई गई। वहां से 15 लीटर महुआ शराब (कीमत 3,000 रुपये), शराब बनाने में प्रयुक्त दो एल्युमिनियम बर्तन (कीमत 1,500 रुपये) और पाइप युक्त स्टील ढक्कन जब्त किया गया।
इन तीनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
शराब विरोधी इस मुहिम में प्रशिक्षु आईपीएस श्री हर्षित मेहर के साथ एएसआई उमाशंकर घृतांत, हेड कांस्टेबल बिरीछ सान्डे, सुमेश गोस्वामी, सरोजनी राठौर, कांस्टेबल मनोज भारती, सत्यानारायण सिदार, हेमलाल सिदार और महिला कांस्टेबल मेनका चौहान ने सराहनीय भूमिका निभाई।

You Might Also Like

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी श्रीमती सरिता पटेल

आग झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

ब्रेक फेल : झाडिय़ों में जा घुसी स्कूल बस

रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जिले से 110 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next Article महिला से छेड़छाड़, आरोपी जेल दाखिल

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?