NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति तहसील रायगढ़ का चुनाव हुआ सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > Uncategorized > उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति तहसील रायगढ़ का चुनाव हुआ सम्पन्न
Uncategorized

उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति तहसील रायगढ़ का चुनाव हुआ सम्पन्न

टिकेश्वर मिश्रा के सभापतित्व व अरुण पंडा के मुख्य आतिथ्य में समितियों का सर्व सम्मती से हुआ गठन, चित्रसेन शर्मा समाज के अध्यक्ष, संजूक्ता पंडा महिला समिति की व युवा समिति के संजय रथ बने अध्यक्ष

lochan Gupta
Last updated: April 16, 2025 12:59 am
By lochan Gupta April 16, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति तहसील रायगढ़ का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज आमसभा रखा गया था जिसमे सभापति ने समिति भंग कर नये समिति गठन करने का निर्देश दिये जिस पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समाज के महिला पुरुषों ने सर्व सम्मती से तहसील समिति, महिला समिति व यूवा समिति का हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में गठन किया गया। विजयपुर बोइर दादर स्थित संजय रथ के निवास में उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति तहसील रायगढ़ का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आमसभा हुआ जिसमे समिति का आगामी तीन वर्षो के लिये चुनाव किया गया, कार्यक्रम प्रारम्भ होते ही समाज के वरिष्ठ टिकेश्वर मिश्रा को सभापति, जिला अध्यक्ष अरुण पंडा को मुख्यअतिथी, जिला कोषाध्यक्ष नीलाँचल पंडा व घरघोड़ा तहसील के समन्वयक राजेंद्र शर्मा को विशिष्ट अतिथि के आसन्दी पर बैठाकर पुष्पाहार से सम्मानित किया गया, सर्व प्रथम निवृत्तिमान समिति को सभापति द्वारा भंग कर नये समिति गठन का आदेश दिया गया।
सर्वसम्मती से टिकेश्वर मिश्रा को संरक्षक चयन किया गया,तहसील अध्यक्ष पद हेतु निवृत्तिमान अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा का नाम समाज के वरिष्ठ किशोर होता द्वारा प्रस्तावित किया गया जिसे उपस्थित जनों ने एक स्वर से अनुमोदित किया गया, उपाध्यक्ष पद पर समाज के गणमान्य कृतिचंद्र आचार्य, किशोर होता, राजेंद्र पंडा, मनोहर आचार्य, सरोज नन्दे, नरेंद्र पंडा को सर्व सम्मती से चुना गया गया, इसी तरह सचिव पद पर सूर्यकान्त त्रिपाठी,सहसचिव प्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष युगल किशोर पंडा, सह कोषाध्यक्ष ब्रिज किशोर शर्मा व प्रवक्ता पद पर राजेश शर्मा को सभा द्वारा ध्वनिमत से चुना गया।
मुख्य समिति का चुनाव सम्पन्न होने के बाद महिला समिति के तहसील संरक्षक पद पर प्रीति शर्मा, डोलेश्वरी शर्मा, अनुसूया पंथ व गायत्री पंडा का चयन किया गया, इसके बाद अध्यक्ष पदपर संजूक्ता पंडा,उपाध्यक्ष पदपर सुमित्रा मिश्रा, सीमा पंडा, शोभा आचार्य, रंजीता मिश्रा, पुष्पा शर्मा को एवं सचिव पदपर पूर्णिमा होता, सहसचिव प्रियंका रथ व कोषाध्यक्ष पदपर मधुलिका मिश्रा उप कोषाध्यक्ष पदपर रीना शर्मा को चुना गया। समाज द्वारा युवा समिति का गठन करते हुये संरक्षक भूपेश पंडा, संजय शर्मा व अध्यक्ष पदपर संजय रथ का चयन किया गया, उपाध्यक्ष पद के लिये अजय पंथ, अजय शर्मा, दिवाकर मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी को निर्वाचित किया गया, सचिव पदपर दुर्गेश शर्मा व कोषाध्यक्ष पदपर हर्ष शर्मा, उप कोषाध्यक्ष शिवम आचार्य को चयनित किया गया। सभी समितियों के रिक्त पदों व कार्यकारिणी सदस्यों के लिये सर्व समम्मत नाम निकालकर एकमाह में घोषित करने का संबंधित अध्यक्षों को अधिकार दिया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उत्कल ब्राह्मण समाज के महासचिव सत्यदेव शर्मा ने किया व गत तीन वर्षो में किये गये कार्यों का विस्तार से प्रस्तुत किया व आभार प्रदर्शन नव नियुक्त उपाध्यक्ष राजेंद्र पंडा ने किया.
आज के कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रहा, सभापति ने रायगढ़ के उत्कल महिलाओं द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिये सराहा वंही पर जिला उत्कल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण पंडा ने रायगढ़ तहसील समिति द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुये निवृतमान टीम की प्रशंसा करते हुये नवीन स्मिगी से बेहतर कार्य करने की अपेक्षा की, राजेंद्र शर्मा ने रायगढ़ के युवा उत्कल ब्राह्मण समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को बधाई देते हुये समाज हित में सदैव कार्य करते रहने का आवाहन किया. किशोर होता ने ससमिति को आर्थिक दृस्टि से सम्मपन रखने के उपाय सुझाये गये, जिला सचिव अशोक पंडा ने रायगढ़ उत्कल समाज के नवीन टीम को बधाई देते हुये आशा ब्यक्त किया की आने वाले समय में यह समिति अनेक सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगी।

You Might Also Like

पत्रकारिता के अग्रदूत कहलाने वाले माधवराव सप्रे

धर्मान्तरण!!

दीपावली 31 अक्टूबर को मनाना ही शास्त्रसम्मत : पं.कान्हा शास्त्री

आज से शुरू होगा कार्डिनल कप सीजन सात

ट्रेलर को खड़ी कर चालक को सडक़ पार करना पड़ा महंगा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिस ने सामुदायिक सहयोग के लिए नागरिकों को किया सम्मानित
Next Article बस्तर संभावनाओं की धरती : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?