NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा के स्थापना दिवस पर हुआ ध्वजारोहण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > भाजपा के स्थापना दिवस पर हुआ ध्वजारोहण
सारंगढ़

भाजपा के स्थापना दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

lochan Gupta
Last updated: April 7, 2025 1:45 am
By lochan Gupta April 7, 2025
Share
4 Min Read

सारंगढ़। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा कार्यालय पटेल धर्मशाला में सभी वरिष्ठ भाजपा एवम् भाजपा पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा भाजपा की स्थापना दिवस मनाई गई। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल के द्वारा ध्वजारोहण कर भाजपा ध्वज को सेल्यूट किया गया। इस दौरान ज्योति पटेल ने कहा कि – हर वर्ष 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाता है। यह दिन भाजपा के इतिहास और उसके संघर्ष को याद दिलाता है। भाजपा आज भारत की ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी है। जिसने देश की राजनीति में एक इतिहास रचा है। भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी, जनता पार्टी टूटने के बाद भारतीय जनसंघ के नेताओं ने एक नई पार्टी बनाई जिसका नाम रखा गया भाजपार्टी इसके पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई जी बने।
नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने भाजपा की स्थापना व उसके विचारधारा पर उद्बोधन देते हुए कहा कि – भाजपा की स्थापना का मुख्य उद्देश्य था भारत की संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करना। पार्टी हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करती रही है, भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल है। इसकी विचारधारा राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक विरासत, लोकतंत्र, विकास और सबका साथ सबका विकास पर आधारित है।कमल फूल मां लक्ष्मी का ही प्रतीक नहीं अपितु सुख, समृद्धि और शांति की द्योतक है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता भूवन मिश्रा ने कहा कि – भाजपा ने देश की राजनीति में बड़े बदलाव लाए हैं। पार्टी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं युवाओं और पिछड़ों के लिए कई योजनाएं शुरू की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बनाई है। भाजपा स्थापना दिवस पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन पार्टी के कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि – वह ईमानदारी, देशभक्ति और सेवा भावना से देश और समाज की सेवा करेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुभाष जालान ने कहा कि – कमल का फूल शक्ति, पवित्रता और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।भाजपा का मुख्य संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से वैचारिक प्रेरणा प्राप्त करता रहता है। भाजपा की विचार धारा राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक गौरव, हिंदू शासन, सबसे अंतिम व्यक्ति का विकास, सबका साथ सबका विकास है। इसके संस्थापक अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, भैरू सिंह शेखावत, सुंदर सिंह भंडारी, के एल शर्मा आदि रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर सैकड़ों भाजपा सदस्य, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डीडीसी डॉ. कैलाश जांगड़े, वरिष्ठ भाजपा जगन्नाथ केशरवानी, भुवन मिश्रा, दुर्गा सिंह ठाकुर, अरविंद हरिप्रिया, सुभाष जालान, मनोज मिश्रा के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अनुराधा केसरवानी, रामकुमार थुरिया, चिंतामणि साहू, बरत राम साहू, भरत जाटव, सोनू छाबड़ा, निखिल केसरवानी, अमित अग्रवाल के साथ ही साथ सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम 12 बजे मध्यान्ह में पटेल धर्मशाला में आरंभ हुआ जो दोपहर 2 बजे मंच संचालक ने समाप्ति की घोषणा कियें।

You Might Also Like

पार्थ सिंह ठाकुर बने पायलट

ग्राम स्वराज पदयात्रा में अरुण गनपत हुए शामिल

भारत जोडो पदयात्रा करने सडक़ पर उतरे कांगे्रसी

तालाब में बच्चों को मिल रहा तैराकी प्रशिक्षण

साइबर अपराध के प्रति पुलिस ने किया जागरूक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समग्र शिक्षक फेडरेशन का होली मिलन, कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम
Next Article एन माही फिल्म्स और मां देवी फाउंडेशन के नेतृत्व में फिल्म जानकी के कलाकारों ने किया जवारा विसर्जन का भव्य स्वागत

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक चालक, हुई मौत
दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए प्रगति नगरवासी
प्रगति नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?