रायगढ़। कांग्रेस नेता अरुण गुप्ता के बयान पर पटलवार करते हुए मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा अपने वार्ड से पार्षद तक नहीं जिताने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण गुप्ता से सवाल पूछते हुए कहा लोकसभा विधान सभा नगर निगम पंचायत चुनाव में शर्मनाक हार के बाद वे किस आधार पर यह बयान दे रहे है कि कांग्रेस चुनाव हारी है लेकिन हिम्मत नहीं हारी है। संजय अग्रवाल ने कहा कांग्रेस के पास युवा नेताओं का अकाल है। अपने पिता कृष्णा भैया की हार के बाद कांग्रेस की सक्रिय राजनीति से दो दशकों तक नदारत रहने वाले अरुण गुप्ता जी के मुंह से सक्रियता एवं हिम्मत जैसे शब्द बेमानी लगते है। सत्ता सुख भोग कर संघर्ष के दिनों में कांग्रेस का साथ छोडऩे वाले अरुण गुप्ता जी भाजपा पर धन बल सत्ता बल के दुरुपयोग का मिथ्या आरोप लगा रहे है । संजय अग्रवाल ने स्मरण कराते हुए कहा बुजुर्ग कांग्रेस नेता अरुण गुप्ता भूल गए है कि जोगी के तीन सालों की सत्ता के दौरान 12 विधायकों को प्रलोभन देकर कांग्रेस प्रवेश कराया गया था इस दौरान उनके पिता के के गुप्ता रायगढ़ विधायक एवं जोगी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे। इस दौरान सरिया के भाजपा विधायक डॉक्टर शक्राजीत नायक को मंत्री पद का लालच दे कर कांग्रेस प्रवेश कराया गया था।
मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सत्ता के दुरुपयोग का स्मरण कराते हुए कहा कि आचार संहिता लगने के बाद भी किस तरह स्वास्थ्य मंत्री को जन्मदिन का उपहार देने के लिए लोहर सिंह में मेडिकल कॉलेज का आनन फानन में निर्माण कार्य का शिलान्यास कर दिया गया जबकि निर्माण कार्य का टेंडर तक जारी नहीं हुआ था। सत्ता के दुरुपयोग के ऐसे बहुत से मामले शामिल है। भाजपा विधायक ओपी चौधरी के विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त देख कांग्रेस के हौसले पस्त हो चुके है।
यही वजह है कि विधान सभा चुनाव के बाद लोक सभा चुनाव निगम चुनाव एवं पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। चाय वाले को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस उसकी गऱीबी का मजाक उड़ाती रही। कांग्रेस में रहकर भाजपा का काम करने वाले कांग्रेसियों के संबध में राहुल गांधी के बयान का उल्लेख किए जाने पर भी संजय अग्रवाल ने नाराजगी जताते हुए कहा ओपी के नेतृत्व में भाजपा के पास विकास कार्यों का विजन है अपने कार्यकताओं की फौज पर पूरा भरोसा है । भाजपा कांग्रेस के भरोसे जीत का सपना नहीं देखती। कांग्रेस की मॉल संस्कृति की वजह से कार्यकताओं ने हिम्मत हारी है और यही वजह है कि कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
25 साल की विधायकी के साथ दस साल का मंत्रित्व कार्यकाल भी कांग्रेस पार्षद को चुनाव नहीं जीता पाया यह कांग्रेस की नेतृत्व क्षमता पर सवालिया निशान है कांग्रेस को हार के लिए आत्मचिंतन की सलाह देते हुए मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा विष्णु देव साय सरकार के सुशासन में ओपी चौधरी के विकास विजन की काट कांग्रेस के पास नहीं है।
ओपी के विकास कार्यों को देख हिम्मत हार गई कांग्रेस- संजय अग्रवाल
कांग्रेस नेता अरुण गुप्ता के बयान पर मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल का पलटवार, बुजुर्ग नेताओं के सहारे हिम्मत हार चुकी कांग्रेस
