NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती भगवती खोईवाल ने किया विधिवत शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती भगवती खोईवाल ने किया विधिवत शुभारंभ
बिलासपुर

मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती भगवती खोईवाल ने किया विधिवत शुभारंभ

रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा केंद्रीय रेलवे चिकित्सालय में उपलब्ध कराई गई मॉड्यूलर कोल्ड रूम, कंप्यूटर, प्रिन्टर

lochan Gupta
Last updated: March 5, 2025 12:14 am
By lochan Gupta March 5, 2025
Share
2 Min Read

बिलासपुर। मंडल सेक्रो बिलासपुर रेलवे के कर्मचारियों तथा उनके परिवार के कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा समर्पण भावना से कार्य कर रही है। सेक्रो द्वारा कर्मचारियों के हित में अनेक कल्याणकारी कार्यों का निष्पादन किया गया है 7 जिसमें महिला सशक्तीकरण, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, महिला कर्मचारियों का सम्मान, कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों के लिए बड़े कोचिंग संस्थानों में नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए नि: शुल्क शिक्षा की सुविधा जैसे अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है। इसी क्रम में सेक्रो बिलासपुर मंडल द्वारा आज सेंट्रल रेलवे हॉस्पिटल बिलासपुर में मेडिकल स्टोर रूम के लिए मॉड्यूलर कोल्ड रूम एवं आयुर्वेद स्पेशलिटी क्लीनिक में कंप्यूटर, प्रिन्टर एवं चेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिसका विधिवत उद्घाटन श्रीमती भगवती खोईवाल अध्यक्षा सेक्रो बिलासपुर मंडल के करकमलों से फ़ीता काट कर किया गया। चिकित्सालय में मरीजों के लिए उपलब्ध सभी दवाइयों और टीकों को सुरक्षित और ठंडे तापमान में रखने के लिए मॉड्यूलर कोल्ड रूम बेहद जरूरी एवं महत्त्वपूर्ण होता है इससे दवाइयों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बनी रहती है जो कि आपातकालीन परिस्थितियों में रोगियों की बेहतर इलाज एवं रोकथाम सुनिश्चिता में मदद प्रदान करता है एवं यह ऊर्जा बचत में भी अत्यंत लाभकारी होता है। इस कर्मचारी हितैषी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंडल चिकित्सा विभाग द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुये श्रीमती भगवती खोईवाल अध्यक्षा सेक्रो बिलासपुर मंडल तथा सदस्याओं का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मंडल सेक्रो की सचिव श्रीमती शिप्रा पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बी जमकियार, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शांतिपूर्ति, डॉ सुमित प्रकाश, अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ एस एल मेथ्युस सहित मंडल चिकित्सा विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

रेलवे मंडल बिलासपुर में प्रेरक हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में झारसुगुड़ा यार्ड के आधुनिकीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

अकलतरा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

सेवानिवृत्त हो रहे मंडल रेल परिवार के 17 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई

सडक़ उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण पहल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ टेक्स बार कॉउसलिंग पर हुई विशेष कार्यशाला
Next Article जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?