NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खिले केंद्रीय नेतृत्व के चेहरे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खिले केंद्रीय नेतृत्व के चेहरे
रायपुर

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खिले केंद्रीय नेतृत्व के चेहरे

राष्ट्रीय नेताओं ने सीएम विष्णु देव साय एवं संगठन को दी शुभकामनाएं

lochan Gupta
Last updated: February 17, 2025 1:34 am
By lochan Gupta February 17, 2025
Share
6 Min Read

भाजपा को मिली प्रचंड जीत जन-जन तक विकास कार्यों की पहुँच और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बढ़ते कदम पर जनता की मोहर : गृह मंत्री शाह
यह ऐतिहासिक विजय, डबल-इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी व जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक : जेपी नड्डा

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक विजय पर केंद्रीय नेतृत्व बहुत खुश नजर आया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश भाजपा संगठन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सभी ने इस ऐतिहासिक विजय के लिए मुख्यमंत्री साय के जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रदेश की जनता का अटूट विश्वास होना बताया। सीएम साय ने भी बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए सभी का हृदय से आभार जताया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ नगर निकाय के चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जन-जन तक विकास कार्यों की पहुँच और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बढ़ते कदम पर जनता की मोहर है। इस विजय के लिए जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ। यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी व जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने ‘परफेक्ट टेन’ हासिल करके जीत का परचम लहराया है। इस जबरदस्त जीत के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत पूरी टीम को बधाई। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली एनडीए सरकारों में जनता-जनार्दन के अगाध विश्वास की प्रतीक है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी विजयी उम्मीदवारों को ढेरों शुभकामनाएं। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने एक्स पर लिखा कि यह ऐतिहासिक जीत मोदी की गारंटी और विष्णु देव साय के सुशासन पर जनता की मोहर है। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! डबल-इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी और जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों का अटूट विश्वास पुन: साबित हुआ! भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े ने एक्स पर लिखा कि नगर-नगर भाजपा शहर-शहर भाजपा, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में 10 की 10 सीटों पर भाजपा ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रमाण देश के हर चुनाव में सामने आ रहा है। इस विजय पर भाजपा छत्तीसगढ़ के समस्त प्रत्याशियों एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी सह बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने एक्स पर लिखा कि पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में नगर निगम की सभी 10 सीटों पर मिली ऐतिहासिक विजय उन संकल्पों की जीत है, जो जनसेवा और सुशासन के लिए लिए गए थे। यह जीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, समर्पित कार्यकर्ताओं और हर उस नागरिक की है, जिसने विश्वास और समर्थन के साथ इस विजय को संभव बनाया। आप सभी को हृदय से बधाई और अभिनंदन! यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की मोहर है अब हमें और भी अधिक सेवा और समर्पण के साथ आगे बढऩा है!
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संबित पात्रा ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी नीतियों पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस प्रचंड विजय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। गौरतलब है कि कल आए नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों में भाजपा ने दस में दस नगर निगम, 49 में 35 नगर पालिका और 114 में 81 नगर पंचायतों में ऐतिहासिक विजय हासिल की है। नगर निगम में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। इस प्रचंड विजय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों का आभार जताया एवं अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादे को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

You Might Also Like

एसी बोगी में 68 किलो गांजा ले जा रहे तस्कर को दुर्ग आरपीएफ ने दबोचा, 13.65 लाख का गांजा जब्त

प्रदेश में खुले शासकीय नौकरियों के द्वार

अब प्रदेश में मिलेगी सभी विदेशी ब्रांड की शराब

छ.ग. से गुजरने वाली 72 ट्रेनें रद्द

विनोद तावड़े ने सीएम साय से की मुलाकात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री निवास में मना नगरीय निकाय चुनाव में जीत का जश्न
Next Article जनपद पंचायत बगीचा में चुनाव हेतु मतदान दलों को किया गया रवाना

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?