NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अधिकारी करें धान के गुणवत्ता की जांच-कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अधिकारी करें धान के गुणवत्ता की जांच-कलेक्टर
रायगढ़

अधिकारी करें धान के गुणवत्ता की जांच-कलेक्टर

जिलाधीश ने धान उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: January 31, 2025 12:06 am
By lochan Gupta January 31, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल आज विकास खंड पुसौर के धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारियों को धान गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने एवं प्रत्येक टोकन सत्यापन कर किसानों के शेष बचे रकबे का समर्पण के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल विकास खंड पुसौर के धान उपार्जन केंद्र कोड़पाली एवं छिछोर उमरिया पहुंचे। यहां उन्होंने धान उपार्जन में खरीदे जा रहे धान की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए स्टॉकिंग, रकबा समर्पण एवं मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने काटे गए टोकन के विरुद्ध धान बेचने पहुंचे किसानों की जानकारी लेने पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि कोड़पाली में 114 टोकन के विरुद्ध 100 एवं छिछोर उमरिया में 150 टोकन के विरुद्ध 115 किसान धान विक्रय करने पहुंचे थे। कलेक्टर श्री गोयल ने प्रत्येक टोकन का भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए। वहीं गुणवत्ता के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच में धान गुणवत्ताहीन पाए जाने पर खरीदी ना किया जाए।
कलेक्टर श्री गोयल ने निरीक्षण के दौरान बड़े किसानों द्वारा विक्रय किए गए धान की जानकारी भी लीं। उन्होंने आरआई, पटवारी को भौतिक सत्यापन पर रकबा समर्पण के निर्देश दिए। उन्होंने समिति प्रबंधक को प्रतिदिन धान के स्टॉकिंग के निर्देश दिए। वहीं किसानों के सुविधा के लिए प्रात: 8 बजे से खरीदी कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में खरीदी प्रक्रिया एवं धान की गुणवत्ता का अवलोकन भी किया। इस दौरान धान विक्रय करने पहुंचे किसानों से चर्चा की। किसानों ने कहा कि वर्तमान में उपार्जन केन्द्र में किसी प्रकार समस्या नहीं है।
इस दौरान एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, सीएसपी श्री आकाश शुक्ला, तहसीलदार श्रीमती नेहा उपाध्याय, नायब तहसीलदार श्री पंकज मिश्रा, खाद्य निरीक्षक श्री अंजनी राव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अवैध कबाड़ से भरी चार माजदा पकड़ाई, सवा तीन लाख का 14 टन स्क्रैप सहित 31 लाख की संपत्ति जब्त

महापल्ली में हुआ आर एस एस का उपखंडीय पथ संचलन’

साहित्यकार विनोद शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान, ओपी ने दी बधाई

3 लाख लोगों तक पुलिस की प्रत्यक्ष पहुंच, जिले में साइबर जागरूकता पखवाड़े का समापन

संजय मार्केट में जुआ खेल रहे 6 जुआरी सपड़ाए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर व एसपी ने हेलमेट वितरण कर दिया सडक़ सुरक्षा का संदेश’
Next Article निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण, बेहतर तरीके से प्राप्त करें प्रशिक्षण-कलेक्टर

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
स्मार्ट मीटर को लेकर विभाग सख्त, न लगाने पर होगी कार्रवाई
सीमेट प्लंाट में ऊंचाई से गिरे श्रमिक की मौत
रायगढ़ का दशकों पुराना सपना होगा साकार, रिंग रोड फोर-लेन पर तेज हुई कवायद
हाथी के हमले से दो लोगों की मौत, मां की तत्परता से बची मासूम की जान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?