NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शासकीय शिक्षिका ने गायत्री महायज्ञ में आदर्श विवाह कर पेश की मिसाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > शासकीय शिक्षिका ने गायत्री महायज्ञ में आदर्श विवाह कर पेश की मिसाल
जशपुरनगर

शासकीय शिक्षिका ने गायत्री महायज्ञ में आदर्श विवाह कर पेश की मिसाल

एसपी शशिमोहन सिंह ने सपत्नीक नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

lochan Gupta
Last updated: January 7, 2025 12:17 am
By lochan Gupta January 7, 2025
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। गायत्री महायज्ञ के तृतीय दिवस हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र की आहुतियां समर्पित करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। उल्लेखनीय है कि अखिल विश्व गायत्री परिवार कोतबा द्वारा आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सतत श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। यज्ञ के तीसरे दिन सैकड़ों परिजनों ने दीक्षा संस्कार कराया इसके साथ विभिन्न संस्कार संपन्न हुए। यज्ञ में शासकीय शिक्षिका ने किया आदर्श विवाह उक्त गायत्री महायज्ञ में वर्ग 1 में बनगांव हाईस्कूल में पदस्थ शासकीय व्याख्याता मीरा भगत ने आदर्श विवाह कर समाज में एक मिसाल प्रस्तुत किया।उल्लेखनीय है कि श्रीमती मीरा भगत गायत्री परिवार के युवा मंडल में सक्रिय कार्यकर्ता है।जिनका विवाह रामावतार भगत से संपन्न हुआ।उक्त गायत्री महायज्ञ में 7 जोड़ों का विवाह संस्कार संपन्न हुआ। इस विवाह संस्कार को शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे प्रज्ञा पुरोहित वीरेंद्र तिवारी ने वैदिक पद्धति से संपन्न कराया।उन्होंने विवाह संस्कार का मर्म समझाते हुए आदर्श विवाह के लिए समाज को प्रेरित किया।उन्होंने बताया कि आज खर्चीली शादियां हमें दरिद्र बनाती हैं।परम पूज्य गुरुदेव के द्वारा बनाए गए आदर्शों के अनुरुप गायत्री परिवार में आदर्श विवाह का प्रावधान है। नए जोड़ों को एसपी शशि मोहन सिंह ने सपत्नीक आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विवाह उपरांत नव दंपत्तियों को स्थानीय निवासी बसंत गुप्ता,प्रकाश चंद्र यादव,महेश अग्रवाल,दुर्योधन यादव,दिलीप अग्रवाल,निर्मल सिन्हा पूर्व विधायक जैजैपुर समेत 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ समिति की ओर से उपहार देकर आशीर्वाद दिया गया। जिला समन्वयक काशीराम श्रीवास,प्रमुख ट्रस्टी सहादुल सिंह ने बताया कि इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में संस्कार संपन्न हुए जिसमें 110 गुरुदीक्षा संस्कार,10 मुंडन संस्कार,50 यज्ञोपवीत संस्कार,7 विवाह संस्कार,5 पुंसवन संस्कार,1अन्नप्राशन संस्कार,7 नामकरण संस्कार,15 विद्यारंभ संस्कार के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रज्ञा पुरोहित वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि गायत्री को वेदमाता,देवमाता विश्वमाता कहा गया है।गायत्री महाविद्या है,गायत्री महामंत्र ऋषि प्रणीत मंत्र है।जिसमें परमेश्वर से सद्बुद्धि की कामना की गई है।यज्ञ और गायत्री का संबंध बहुत गहरा है।वेद शास्त्रों में बताया गया है गायत्री अर्थात सद्बुद्धि,यज्ञ अर्थात सत्कर्म।इस युग में अज्ञान,अभाव आसक्ति ही दु:ख का पहला कारण इसका निवारण बस इतना है कि आप श्रेष्ठ का वरण करें जो प्रकाशवान है,सविता स्वरूप है ऐसे दिव्यता का वरण अपने जीवन में करें आप सुखी हो जाएंगे।इसके लिए जीवन में गायत्री महामंत्र का वरण करना जरूरी है।उन्होंने बताया कि सृष्टि का हर मानव गायत्री मंत्र का जप कर सकता है।परम पूज्य गुरुदेव ने गायत्री रूपी ज्ञान गंगा का विस्तार सभी के लिए किया है।

You Might Also Like

डाईट जशपुर में समावेशी शिक्षा के माध्यम से जनजातीय बच्चों का विकास विषय पर कार्यशाला का आयोजन

जनता से संवाद कर समाधान निकालना ही हमारा संकल्प : श्रीमती गोमती साय

राज्य पोषित डेयरी उद्यमिता विकास योजना से सुखसागर आर्थिक रूप से हुआ मजबूतयोजना से 70 हजार के अनुदान का लाभ लेकर उन्नत नस्ल की जर्सी एवं साहीवाल क्रास गाय खरीदा

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक

124 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ 353 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी परीक्षा रद्द करने की मांग
Next Article सर्वधर्म समभाव का संदेश देकर संपन्न हुआ दीप महायज्ञ

खबरें और भी है....

विकसित भारत की दिशा में तेजी से बढ़ता छत्तीसगढ़
अब 39 गांव को बिजली की समस्या से मिलेगी राहत
16 लाख का 4380 किलो स्क्रैप व वाहन जब्त
बेकाबू ट्रेलर सडक़ किनारे घर में जा घुसा
इनोवा कार की बोनट में घुसा जहरीला सांप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकसित भारत की दिशा में तेजी से बढ़ता छत्तीसगढ़
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?