NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले के किसानों को मिली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पाती
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले के किसानों को मिली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पाती
रायगढ़

जिले के किसानों को मिली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पाती

उपार्जन केन्द्रों में आयोजित किया गया किसान सम्मेलन

lochan Gupta
Last updated: December 21, 2024 11:52 pm
By lochan Gupta December 21, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी किसानों को पत्र लिखकर राज्य सरकार की कृषक हितैषी नीतियों के निर्माण और उसके क्रियान्वयन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर की है। रायगढ़ जिले में 21 दिसंबर को सभी उपार्जन केंद्रों में हमारा गर्व धान खरीदी का महापर्व का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों को संबोधित अपने पत्र में लिखा है कि अन्नदाता किसान भाईयों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले साल शपथ ग्रहण के एक पखवाड़े के भीतर ही हमने धान के दो वर्ष के बकाया बोनस की राशि देने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के मुताबिक हमने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा। परिणाम स्वरूप पिछले वर्ष रिकार्ड कीमत पर, रिकार्ड समय में, रिकार्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। बीते खरीफ सीजन में हमने किसान भाईयों के खाते में करीब 49 हजार करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि मैं अपने किसान भाईयों को उनकी मेहनत और उपज का वाजिब मूल्य दिला पा रहा हूं। कृषि को समृद्ध और उन्नत बनाने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने ही कृषि के बजट में वृद्धि की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत का यह सपना अन्नदाताओं को समृद्ध बना कर ही पूरा होगा।
किसानों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा भेजी गई पाती का वितरण आज पूरे जिले में किया गया। खरसिया ब्लॉक के नन्दगांव के किसान संगीत राठिया ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का पत्र मिलने पर हर्ष जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार द्वारा लगातार कृषक हितैषी नीतियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश कृषि प्रधान है। सरकार इसका ध्यान रखते हुए किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछली बार उन्होंने 133 क्विंटल धान बेचा था। जिसमें मुझे समर्थन मूल्य में 2 लाख 90 हजार 775 और कृषक उन्नति योजना से 1 लाख 22 हजार 144 सहित कुल 4 लाख 12 हजार 919 रुपए मिले। उक्त राशि से मैने एक रोटावेटर खरीदने और नलकूप खनन करवाने के साथ ही खाद बीज दवाई खरीदने में किया। कुछ पैसे बच्चों की पढ़ाई में लगाए। कृषक उन्नति योजना से हम जैसे किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम देकर सरकार हमारे आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। इसी प्रकार महापल्ली के किसान छबिलाल गुप्ता ने कहा कि सरकार ने अपना वादा निभाया है और 31 सौ रुपए के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी की जा रही है। यह किसानों के लिए खुशी की बात है। इससे किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछली बार उन्होंने 3 एकड़ में धान बेचा था। उन्हें कृषक उन्नति योजना से 56 हजार बोनस की राशि मिली। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त मिली यह राशि खेती किसानी के कार्य को आगे बढ़ाने में काम आ रही है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा एक साल पूरे होने पर ‘सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले की सभी सहकारी समितियों एवं उपार्जन केन्द्रों में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां किसानों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा भेजी गई पात्री का वितरण किया गया। इस दौरान राज्य शासन द्वारा संचालित कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

You Might Also Like

7 से 16 तक रामलीला मैदान में सजेगी सुर-ताल की महफिल

सीएम विष्णु देव साय एवं मंत्री ओपी चौधरी का होगा ऐतिहासिक स्वागत

हायर सेकेंडरी स्कूल औराईमुड़ा में गुरु पूर्णिमा का आयोजन

माँ चंद्रहसिनी देवी की सातवीं विशाल पदयात्रा संपन्न

सडक़ बाधा पर जुर्माना कार्यवाही

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
Next Article नशीली दवाओं के अवैध बिक्री के खिलाफ कलेक्टर सख्त

खबरें और भी है....

धर्मांतरण पर सरकार सख्त, चंगाई सभा पर लगे रोक, कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस का दूसरा दिन
खेत में लगे करंट की चपेट में आने से आरईओ की मौत
बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस में पकड़ाया 3.37 करोड़ की ज्वेलरी
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल ने मातृत्व सशक्तिकरण में रचा स्वर्णिम इतिहास
रेत तस्करों पर गिरी पुलिस और प्रशासन की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्मांतरण पर सरकार सख्त, चंगाई सभा पर लगे रोक, कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस का दूसरा दिन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?