NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: साई गोविंद के खिलाफ ट्रेलर मालिको ने निकाली बाईक रैली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > साई गोविंद के खिलाफ ट्रेलर मालिको ने निकाली बाईक रैली
रायगढ़

साई गोविंद के खिलाफ ट्रेलर मालिको ने निकाली बाईक रैली

शहर भ्रमण पश्चात कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

lochan Gupta
Last updated: December 13, 2024 12:08 am
By lochan Gupta December 13, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ जिले में आज दोपहर ट्रेलर मालिक कल्याण संघ सदस्यों ने अपनी मांगों सीएसपीडीसीएल के साई गोविंद ट्रांसपोर्टर द्वारा कम मूल्य पर परिवहन के विरोध में वृंदावन चौक से बाइक रैली निकालकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर उनकी समस्या की निदान करने की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक बाईक रैली निकालकर कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में पत्र में कहा गया है कि रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ में 1000 से अधिक वाहन मालिक जुड़े हुए है। कोल परिवहन ही सभी सदस्यों की आजीविका का साधन है। वे अपने हितों की लड़ाई के लिए लंबे समय से संघर्षरत है और अपनी परेशानियों को बीते 21 नवंबर से पूंजीपथरा चौक में अनिश्चित समय के लिए आर्थिक नाकेबंदी की गई थी, लेकिन प्रशासन के आश्वासन और तीन कार्य दिवस के अन्दर त्रिपक्षीय वार्ता कराकर हल निकालने के वादे अनुसार उन्होंने आर्थिक नाकेबंदी समाप्त कर दिया था।
जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ के सदस्यों ने बताया कि वादा अनुसार प्रशासन ने दो दिवस के अंदर ट्रांसपोर्टर से तमनार में वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे ट्रांसपोर्टर द्वारा तीन दिन का पुन: समय मांगा गया, परन्तु आज तलक तक ट्रांसपोर्टर द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं की गई। जिससे वे एक बार फिर से आंदोलन का रूख अख्तियार करते हुए बाईक रैली निकालकर ज्ञापन सौंपने पर विवश हैं।
जनमानस को कोई परेशानी ना हो
जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ के अध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि संघ के सदस्य अपनी माँगो को लेकर 05 से 08 दिसंबर की शाम 6 बजे तक पूंजीपथरा चौक में अनिश्चित समय के लिए आर्थिक नाकेबंदी के लिए बैठे थे, परन्तु आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस आर्थिक नाकेबंदी को 08 दिसंबर की शाम 7 बजे से सीएसपीडीसीएल खदान के गेट पर जारी रखा जा रहा है इसमे में केवल सीएसपीडीसीएल द्वारा संचालित होने वाली खदान से परिवहन कार्य को रोका जाएगा। संघ के सदस्यो द्वारा इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि इस नाकेबंदी से किसी आम जनमानस को कोई परेशानी ना हों, और यातायात व्यवस्था प्रभावित ना हो।
कई बार कर चुके हैं शिकायत
जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ के अध्यक्ष आशीष यादव ने यह भी बताया कि 7 दिन की हड़ताल के बाद भी ट्रांस्पोर्टर के द्वारा कोई पहल अभी तक नहीं की गई है। पहले भी कई बार साई गोविंद ट्रांसपोर्ट की लिखित शिकायत भाड़ा विसंगति, समय पर भुगतान न करने संबन्धित की जा चुकी है और हर बार इनके द्वारा कोई सार्थक जबाब नहीं दिया गया है।
मीटिंग करके हल निकालने की मांग
कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में यूनियन के सदस्यों ने जिलाधीश से अनुरोध किया है कि संबंधित परिवहनकर्ता के साथ आपसी समझौता के लिये उनकी उपस्थिति में एक मीटिंग कराकर उचित हल निकाला जाये। ताकि बीते एक सप्ताह से अधिक समय से चल रहा उनका प्रदर्शन समाप्त हो सके और परिवहन कार्य एक बार फिर से चालू हो सके।

You Might Also Like

नपुंसक नेतृत्व डेंगू से लडऩे में अक्षम-गोमती

शरीर की प्रकृति जांचकर बता रहे स्वस्थ जीवनशैली और आहार

खरसिया के छोटे मुड़पार में हुआ समर कैम्प का आयोजन

टिटलागढ़ पैसेंजर में यात्री के बैग से 6 लाख की ज्वेलरी पार

बेलादुला क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लैलूंगा के केशला मंडी 60 बोरी अवैध धान जब्त
Next Article विद्यार्थियों में उद्यमिता मानसिकता विकसित करने हेतु सक्षम रायगढ़ कार्यक्रम प्रारंभ

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?