NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध धान परिवहन रोकने चेकपोस्ट का किया जा रहा आकस्मिक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > अवैध धान परिवहन रोकने चेकपोस्ट का किया जा रहा आकस्मिक निरीक्षण
जशपुरनगर

अवैध धान परिवहन रोकने चेकपोस्ट का किया जा रहा आकस्मिक निरीक्षण

अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए जिले में बनाया गया 21 चेक पोस्ट

lochan Gupta
Last updated: December 10, 2024 12:33 am
By lochan Gupta December 10, 2024
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान उपार्जन किया जा है। जिसमें शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी के दौरान अन्य राज्यों से अवैध धान की आवक पर रोक लगाने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार धान के अवैध परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जिसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके साथ ही धान खरीदी अवधि तक जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान के आवक को रोकने हेतु 21 चेक पोस्टों का निर्माण कर इन पोस्टों में तीन पालियों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन चेक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी के साथ कलेक्टर के निर्देशानुसार आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच भी की जा रही है। जिसके अंतर्गत रविवार मध्यरात्रि को नायब तहसीलदार दुलदुला राहुल कौशिक के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक दुलदुला संदीप गुप्ता, मंडी निरीक्षक सिंह के द्वारा सपघरा, करडेगा, सिमडा के चेकपोस्टों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का अवलोकन कर सतत निगरानी के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार सुशील कुमार सेन के नेतृत्व में दल द्वारा शनिवार मध्यरात्रि नामनी चौक एवं तालड़ा स्थित चेकपोस्टों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान की विक्रय, परिवहन एवं अवैध संग्रहण तथा कोचियों एवं बिचौलियों के द्वारा समिति में धान लाकर अन्य किसानों के पंजीयन में धान खपाने आशंका होने पर जांच एवं प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जाती है। इसके साथ ही धान खरीदी अवधि तक जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान के आवक को रोकने हेतु 21 चेक पोस्टों का निर्माण कर इन पोस्टों में तीन पालियों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। यह चेकपोस्ट उड़ीसा एवं झारखंड की सीमा पर बगुरकेला, सपघरा, करडेगा, कस्तुरा, मकरीबंधा, विपतपुर, सुखरापारा, लवाकेरा, गढवामुण्डा, माटीपहाड़ी छर्रा, सुण्डरू, बनखेता, तालड़ा, पेरवाआरा, नामनी चौक, सागजोर, पीड़ी, साईटांगरटोली, डडग़ांव, भलमण्डा और सकरडेगा में बनाये गए हैं।

You Might Also Like

बासनताला पंचायत में आयोजित हुआ सुशासन तिहार समाधान शिविर

मां व भाभी पर प्राणघातक हमला, युवक गिरफ्तार

11वीं की छात्रा को कार से उठा ले गए बदमाश

विधायक श्रीमती रायमुनि भगत शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में हुई शामिल

संकल्प से 15 विद्यार्थी जे.ई.ई. मैन्स परीक्षा में क्वालीफाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारम्भ
Next Article मसाला व्यापार को बढ़ावा देने क्रेता-विक्रेता बैठक में शामिल हुए किसान

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?