NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महाकाली पूजा एवं भव्य मेला में शामिल हुए उमेश पटेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महाकाली पूजा एवं भव्य मेला में शामिल हुए उमेश पटेल
रायगढ़

महाकाली पूजा एवं भव्य मेला में शामिल हुए उमेश पटेल

पूजा कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

lochan Gupta
Last updated: November 5, 2024 2:32 am
By lochan Gupta November 5, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र में ‘श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं भव्य मेला’ का आयोजन एक बार फिर आस्था और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बनकर सामने आया। रविवार, 03 नवंबर को खरसिया के रॉबर्टसन, चपले और बड़े डूमरपाली में आयोजित इस मेले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल भी शामिल हुए और मां काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, और खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान उमेश पटेल ने आयोजन समिति को इस महत्वपूर्ण आयोजन को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘ग्राम चपले की पावन भूमि पर महाकाली पूजा एवं मेला पिछले कई वर्षों से मनाया जा रहा है और प्रत्येक वर्ष इसकी भव्यता में इजाफा हो रहा है। इस आयोजन से चपले गांव की पहचान और गौरव बढ़ा है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।’
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा को बढ़ावा देते हैं बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को भी सहेजते हैं। ‘चपले गांव अब महाकाली पूजा मेला के नाम से पहचाना जाने लगा है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु मां काली के दर्शन और मेला का आनंद लेने आते हैं, जो इस आयोजन की सफलता का प्रमाण है।’ इस अवसर पर विधायक उमेश पटेल ने इस आयोजन को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक प्रेरणा बताया और कहा कि, ‘मां काली का आशीर्वाद खरसिया क्षेत्र, रायगढ़ जिले और पूरे प्रदेशवासियों पर बना रहे। मैं उम्मीद करता हूं कि यह मेला प्रतिवर्ष इसी तरह उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाए।’ गौरतलब है कि ‘श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं भव्य मेला’ का आयोजन रॉबर्टसन, चपले, और बड़े डूमरपाली के क्षेत्रवासियों के सामूहिक सहयोग से होता है। इस महाकाली पूजा मेले की परंपरा खरसिया के दिवंगत विधायक शहीद नंदकुमार पटेल के समय से चली आ रही है, जिन्हें मां काली के दरबार में प्रतिवर्ष आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता था। आज उनके पुत्र विधायक उमेश पटेल इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रतिवर्ष यहां आकर मां का आशीर्वाद लेते हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि क्षेत्र की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी सुदृढ़ करता है।

You Might Also Like

देवउठनी पर्व पर धूमधाम से हुआ शालिग्राम व तुलसी विवाह

बसपा ने रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए महेन्द्र जायसवाल को संयोजक नियुक्त किए

फरार गांजा तस्कर को जोबी पुलिस ने जशपुर में दबोचा

छात्रा की फांसी पर लटकते मिली लाश

किराना दुकान से करीब 1 लाख का पटाखा जप्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लैलूंगा में यादव समाज द्वारा भव्य गोवर्धन पूजन समारोह का आयोजन
Next Article 11 से तीन दिवसीय 46 वाँ श्री श्याम महोत्सव का आयोजन

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?