NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राम राज्य चाहिए तो राम-सीता बनना होगा-राष्ट्रपति मुर्मू
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > राम राज्य चाहिए तो राम-सीता बनना होगा-राष्ट्रपति मुर्मू
रायपुर

राम राज्य चाहिए तो राम-सीता बनना होगा-राष्ट्रपति मुर्मू

मुर्मू ने कहा- सबसे बढिय़ा राज्य के सबसे बढिय़ा मुख्यमंत्री

lochan Gupta
Last updated: September 1, 2023 1:08 am
By lochan Gupta September 1, 2023
Share
5 Min Read

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, अगर आप राम राज्य का सपना देख रहे हैं तो आपको राम और सीता बनना होगा। देश को विश्व गुरू बनाने के लिए उसी दिशा में कदम रखना होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि, हमारा देश नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चाहे चांद पर तिरंगा लहराना हो या फिर विश्व स्तर पर खेल-कूद में नए अध्याय लिखने हों। वहीं उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा के स्टूडेंट्स के खुदकुशी करने के मामलों को लेकर भी चिंता जताई। राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर गुरुवार को रायपुर पहुंची हैं।

ऐसा लग रहा कोई अपना घर का आया-सीएम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, राष्ट्रपति का आगमन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बहुत गौरव का क्षण है। उनकी इस यात्रा के लिए मैं छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से बहुत धन्यवाद देता हूं। सीएम ने कहा कि, आज राष्ट्रपति, पूरे देश की मुखिया के आगमन से हम छत्तीसगढ़ के लोग विशेष आत्मीयता का अनुभव कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कोई अपना, अपने ही घर आया है। आप संविधान की रक्षक हैं, आपके आगमन से छत्तीसगढ़ के लोग बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

महामाया दर्शन कर दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इससे पहले वे रतनपुर स्थित महामाया मंदिर जाएंगी और पूजा अर्चना करने जाएंगी। इस दौरान राष्ट्रपति की राज्यपाल, मुख्यमंत्री, यूनिवर्सिटी के कुलपति, मेयर, कलेक्टर और एसपी अगवानी करेंगे। बिलासपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रवास के कारण गुरुवार और शुक्रवार को सुबह सात बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक बिलासपुर-रतनपुर मार्ग ब्लॉक रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को रतनपुर स्थित महामाया देवी दर्शन करने जाएंगी। इसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उनकी सुरक्षा को लेकर बुधवार से ही पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। समारोह में 28 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 76 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल दिए जाएंगे।

बेटी इतिश्री के साथ राष्ट्रपति ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी बेटी इतिश्री के साथ भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजन और आरती भी की। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। यह पहला मौका है, जब राष्ट्रपति अपनी बेटी के साथ किसी यूनिवर्सिटी और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आई हैं। राष्ट्रपति की बेटी इतिश्री पेशे से बैंकर हैं। अपने पिता श्यामचरण मुर्मू और दो भाइयों को खोने के बाद बेहद कठिन समय में मां द्रौपदी मुर्मू का सहारा बनीं थीं। इतिश्री के पति गणेश चंद्र हेम्ब्रम रग्बी खिलाड़ी हैं।

सीएम ने राष्ट्रपति को भेंट की रूद्र शिव की प्रतिमा

राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर में राजभवन में ब्रह्माकुमारी प्रजापिता की ओर से आयोजित भोज में शामिल हुईं। वहां बिना प्याज और लहसुन के ब्रम्हाकुमारियों ने सात्विक भोजन तैयार किया था। राष्ट्रपति इसके बाद रायपुर में महंत घासीदास संग्रहालय पहुंची और अवलोकन किया। इस दौरान सीएम ने राष्ट्रपति को रूद्र शिव की प्रतिमा की प्रतिकृति भेंट की। बिलासपुर के ताला की रुद्रशिव की यह अद्वितीय मूर्ति शिल्पकला का सबसे अनोखा रचनांश है। लाल बलुआ पत्थर से बनी यह मूर्ति दो मीटर से भी अधिक ऊंची है।

ब्रह्माकुमारी की दीदी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शांति सरोवर आश्रम में हो रहे कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि, एक अत्यंत गंभीर विषय है। कुछ दिनों पहले ही नीट की तैयारी करने वाले दो विद्यार्थियों ने अपने जीवन, सपनों और अपने भविष्य का अंत कर दिया। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पढ़ाई कर रहे कई बच्चों ने पिछले दिनों आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि, प्रतिस्पर्धा एक सकारात्मक भाव है, जिससे जीवन संवरता है। हार-जीत तो जीवन का हिस्सा है।

मेयर ढेबर ने सौंपी शहर की चाबी

राष्ट्रपति के रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मेयर एजाज ढेबर ने उनकी अगुवाई की। मेयर ने राष्ट्रपति को चांदी से बनी शहर की चाबी भी सौंपी। इसके बाद एयरपोर्ट पर ही पुलिस के जवानों ने राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

You Might Also Like

केमिकल गोदाम में लगी आग

भाटागांव बस स्टैंड में व्यापारी से लूट

वक्फ़ बोर्ड बिल का छत्तीसगढ़ में असर

सिंथेटिक ड्रग्स रैकेट मामले में बड़ी कार्रवाई

मेट्रो सिटी मे फिर गुंजा रायगढ़ कि बिटिया सौम्या शर्मा का नाम

TAGGED:navin kadam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कोल खनन को लेकर कांग्रेस की नूरा कुश्ती का भेद खुला- चंदेल
Next Article ससुर को मौत के घाट उतारने वाला दामाद गिरफ्तार

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक चालक, हुई मौत
दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए प्रगति नगरवासी
प्रगति नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?