भटगांव। नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ से लगे हुए नपं भटगांव में प्रशासन की घोर लापरवाही खुलेआम देखने में आया मामला जिला सारंगढ़ बिलासपुर मुख्य मार्ग में स्थित नपं भटगांव का हैं, नगर के देवसागर मोड़ के पास पूर्व में बने यात्री प्रतीक्षालय में आज भी छग के पूर्ववर्ती सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधान सभा बिलाईगढ़ के पू. विधा. चंद्रदेव राय की तस्वीर के साथ जिले का पता आज भी बलौदाबाजार भाटापारा लिखा हुआ हैं।
वर्तमान में नपं भटगांव विधानसभा बिलाईगढ नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ क्षेत्र में शामिल है। जिसके बाद भी स्थानीय प्रशासन की लापर वाही के वजह से आज भी कोई सुधार नहीं किया जा सका है। जहां आज छग में भाजपा की सरकार हैं, जिस के नियमानुसार उस स्थान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा जिला बलौदा बाजार भाटापारा के जगह जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंकित हो जाना था, जहां नपं भटगांव मुख्य मार्ग पर स्थित, जिला मुख्यालय से मात्र 25 किमी की दूरी पर हैं। वहीं आए दिन जिला प्रशासन की टीम इस मार्ग से आना जाना करती है। उसे भी पता नहीं इस ओर कैसे किसी का ध्यान नहीं गया। ये कही ना कही प्रशासन की सुस्त या अडिय़ल रवैए का प्रमाण हैं।भाजपा जनप्रतिनिधियों का कहना हैं कि हमारे द्वारा इस विषय पर कई बार फोन के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका हैं,पर अभी तक किसी भी प्रकार का कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने फोन के माध्यम से अधिकारियों को जानकारी दी थी पर कार्यवाही शुन्य है।
भटगांव में प्रशासन सुस्त, आज भी हैं कांग्रेस राज
