NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में हिंदी पखवाड़ा का समापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में हिंदी पखवाड़ा का समापन
बिलासपुर

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में हिंदी पखवाड़ा का समापन

lochan Gupta
Last updated: September 29, 2024 12:00 am
By lochan Gupta September 29, 2024
Share
4 Min Read

बिलासपुर। गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार एसईसीएल मुख्यालय में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन 14 से 28 सितम्बर 2024 तक किया गया जिसका समापन दिनांक 28 सितंबर 2024 को एसईसीएल वसंत विहार स्थित रविन्द्र भवन में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेमसागर मिश्रा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन के विशिष्ट आतिथ्य, उप महाप्रबंधक (कार्मिक-प्रशासन/औद्योगिक संबंध) श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव, विभिन्न विभागाध्यक्षों, क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मियों, एसईसीएल मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं विभागाध्यक्षों द्वारा वीणावादिनी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया उपरान्त उप महाप्रबंधक (कार्मिक-प्रशासन/औद्योगिक संबंध) मनीष कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए हिंदी पखवाड़ा आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी दी।
अपने सम्बोधन में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेम सागर मिश्रा ने कहा भारत बहुभाषा-भाषी राष्ट्र है लेकिन हिंदी वह भाषा है जो भारत की एकता का प्रतीक है, यह हम सबको एक-दूसरे से आपस में जोड़ती है। हमें अधिकाधिक हिन्दी में बिना झिझक वार्तालाप व कार्यालयीन कार्य करना चाहिए। उन्होंने हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भाग लेने वाले अन्य समस्त प्रतिभागियों को भविष्य के लिए अपनी ओर से शुभकामनायें दी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं-कम्प्यूटर आधारित हिंदी टंकण प्रतियोगिता (हिंदी भाषी), हिंदी निबंध प्रतियोगिता (हिंदी भाषी), ततकालिक हिंदी भाषण प्रतियोगिता (हिंदी भाषी एवं हिंदीतर भाषी हेतु एक साथ), चित्र आधारित हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता (हिंदी भाषी एवं हिंदीतर भाषी हेतु अलग-अलग), हिंदी व्याकरण ज्ञान प्रतियोगिता (हिंदी भाषी एवं हिंदीतर भाषी हेतु अलग-अलग), हिंदी पत्र व टिप्पण लेखन प्रतियोगिता (हिंदी भाषी एवं हिंदीतर भाषी हेतु अलग-अलग), विभागाध्यक्षों हेतु हिंदी पत्र व टिप्पण लेख प्रतियेागिता, हिंदी स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता (हिंदी भाषी एवं हिंदीतर भाषी हेतु एक साथ), हिंदी अंताक्षरी प्रतियोगिता हिंदी भाषी एवं हिंदीतर भाषी हेतु एक साथ), स्लोगन प्रतियोगिता मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों हेतु (हिंदी भाषी एवं हिंदीतर भाषी हेतु एक साथ), स्वरचित हिंदी कविता लेखन प्रतियोगिता मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों हेतु (हिंदी भाषी एवं हिंदीतर भाषी हेतु एक साथ), डीएव्ही स्कूल के बच्चों हेतु हिंदी निबंध प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया।
इसके साथ ही 01.01.2024 से 30.06.2024 तक के दौरान सबसे अधिक हिन्दी में पत्राचार करने वाले विभागों को स्व. शंकर दयाल सिंह स्मृति पुरस्कार योजना के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया जिसमें ‘‘वर्ग एक-तकनीकी विभाग’’-में ‘‘प्रथम-‘‘औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग’’, द्वितीय-‘‘सामग्री प्रबंधन विभाग’’, ‘तृतीय-उत्खन विभाग’ को प्रदान किया गया। ’’वर्ग दो-गैर तकनीकी विभाग’’ में प्रथम-’’अधिकारी स्थापना विभाग’’ एवं ‘‘औद्योगिक संबंध विभाग’’, द्वितीय- ’’लोकसूचना विभाग’’ तथा तृतीय- ‘‘जनसंपर्क विभाग’’ को प्रदान किया गया जबकि क्षेत्रीय कार्यालयों हेतु ‘प्रथम-हसदेव क्षेत्र’, ‘द्वितीय-जोहिला क्षेत्र’, ‘तृतीय-सोहागपुर क्षेत्र’ को प्रदाय किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय बिलासपुर में शत-प्रतिशत हिंदी में पत्राचार करने वाले विभागों में से पीएफ-पेंशन विभाग, सुरक्षा विभाग, उत्पादन विभाग, योजना-परियोजना विभाग, इलेक्ट्रानिक एवं दूरसंचान विभाग को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन एवम अंत में उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापित उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने किया।

You Might Also Like

अनूपपुर यार्ड में बीके-61 फाटक में बन रहे रोड ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के प्रगति में महत्वपूर्ण उपलब्धि

अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु बिलासपुर स्टेशन में चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान

रेल प्रबंधक खोईवाल ने बिलासपुर-अंबिकापुर खंड का किया निरीक्षण

सडक़ उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण पहल

महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने में रेलवे की अग्रणी भूमिका

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समग्र शिक्षक फेडरेशन 4 को शिक्षा अधिकारी कार्यालय का करेंगे घेराव
Next Article रेल महाप्रबंधक नीनु इटियेरा व अधिकारियों ने की स्टेशन परिसर में साफ-सफाई

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?