NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झारखंड में कमल खिलाने पूरी रणनीति के साथ जुटी भाजपा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > झारखंड में कमल खिलाने पूरी रणनीति के साथ जुटी भाजपा
रायगढ़

झारखंड में कमल खिलाने पूरी रणनीति के साथ जुटी भाजपा

वित्तमंत्री ओपी ने हजारीबाग व रामगढ़ जिले की तो जिला भाजपा महामंत्री दीवान ने मांडू विधानसभा की संभाली कमान

lochan Gupta
Last updated: September 23, 2024 12:12 am
By lochan Gupta September 23, 2024
Share
2 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राज्य की कमान सौंप कर भाजपा ने आदिवासी समुदाय को बड़ा संदेश दिया है। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा खासा उत्साहित है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य झारखंड में कमल खिलाने भाजपा पूरी रणनीति के साथ जुट गई है। छत्तीसगढ़ के तमाम भाजपा नेताओं को झारखंड विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जाता है कि रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को झारखंड चुनाव के लिए हजारीबाग और रामगढ़ जिले का सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। जहां भाजपा चुनावी तैयारी में जुट गई है। वही रायगढ़ जिला भाजपा महामंत्री अरूणधर दीवान को हजारीबाग जिला के मांडू विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे अरूणधर दीवान ने इस विधानसभा क्षेत्र में चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। बताया जाता है कि मांडू विधानसभा से भाजपा के विधायक रहे जय प्रकाश पटेल ने पार्टी छोड़ कर कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। जिससे भाजपा इस सीट को बेहद अहम मान रही है।और यही वजह है कि फिर से इस सीट पर कमल खिलाने बेहद सधी हुई रणनीति के साथ भाजपा यहां चुनावी तैयारी में जुट गई है। चुनावी जिम्मेदारी मिलने के साथ ही रायगढ़ जिले के महामंत्री अरूणधर दीवान झारखंड की इस सीट को लेकर बेहद गंभीर है। इस विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर रणनीति के साथ काम कर रहे हैं। पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।स्थानीय रणनीति बना कर भाजपा की विकासवादी सोच को आम जनता तक पहुंचाने में जुटे हैं। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो भाजपा छत्तीसगढ़ के दूसरी पंक्ति के युवा नेताओं को झारखंड विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंप कर उनमें नेतृत्व क्षमता का विस्तार करना चाह रही है।

You Might Also Like

जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मारा

बिना नाली निर्माण के गुणवत्ताहीन सडक़ का किया जा रहा निर्माण

यातायात पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स को बताये ट्रैफिक नियम

जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक ने किया रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को देहदान

उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक पुरन्दर मिश्रा का प्रथम नगर आगमन 25 को

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 8 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में फरार महिला गिरफ्तार
Next Article रायपुर की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

खबरें और भी है....

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
रॉंक गार्डन स्थित झरना में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत
खुडखुडिय़ा जुआ खेलाते रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी, नगदी और जुआ सामग्री जब्त
बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
तलवार लहराने वाला युवक आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार

Popular Posts

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?