NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कोटवारी सेवा भूमि को लेकर खरीदी बिक्री पर बड़ा सवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कोटवारी सेवा भूमि को लेकर खरीदी बिक्री पर बड़ा सवाल
रायगढ़

कोटवारी सेवा भूमि को लेकर खरीदी बिक्री पर बड़ा सवाल

शासन के आदेश के बाद भी सेवा भूमि के तौर पर नहीं हो रही दर्ज= बजरंग अग्रवाल

lochan Gupta
Last updated: September 23, 2024 12:10 am
By lochan Gupta September 23, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। कोटवारी सेवा भूमि की खरीदी बिक्री को लेकर बजरंग अग्रवाल ने प्रह्नचिन्ह लगाते हुए कहा की हाई कोर्ट के एक निर्णय की आड़ में भारी पैमाने पर कोटवारी सेवा भूमि की खरीदी बिक्री की गई। पूर्व में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर राज्य शासन द्वारा सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर कहा गया की कोटवारों को मालगुजारों द्वारा दी गई भूमि का उन्हे भू स्वामी हक दिया जाए।
इस मामले में आरटीआई कार्यकर्ता बजरंग अग्रवाल ने कहा कि शासन के इस आदेश पर तहसीलदारों और पटवारियों की चांदी हो गई और धड़ाधड़ कोटवारी भूमि को भूमि स्वामी हक प्रदान करने लगे। और फिर इसी का फायदा उठाते हुए भूमाफिया सक्रिय हो गए और रायगढ़ ही नहीं वरन पूरे प्रदेश में कोटवारी सेवा भूमि की जमकर खरीदी बिक्री किया जाने लगा। पूरे प्रदेश में कोटवारी सेवा भूमि की खरीदी बिक्री से राज्य शासन के साथ उच्चतम न्यायालय के भी कान खड़े हो गए। राजस्व कर्मचारियों ने न्यायालय के जिस एक आदेश को तहसीलदारों और पटवारियों ने हथियार बनाया उस पर उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया कि न्यायालय द्वारा सभी के लिए ऐसा आदेश जारी नही किया गया था।
लगातार कोटवारी सेवा भूमि की खरीदी बिक्री के मद्देनजर कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल उसी मामले में आदेश दिया गया जिसका प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत हुआ था सभी सेवा भूमि के लिए आदेश नहीं है। कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद राज्य शासन के द्वारा एक आदेश जारी किया गया । सभी कलेक्टरों को जिसमे कहा गया कि विधि विरुद्ध किए गए अंतरण की प्रविष्टि का परिमार्जन करते हुए रिकॉर्ड में शासकीय या सेवा भूमि के रूप दर्ज करते हुए अहस्तांतरणीय लिखा जाए। इस तरह के पत्र 21 दिसंबर 2001, 10 मार्च 2014, 27 दिसंबर 2021 को जारी किए गए थे। कुछ कलेक्टरों ने स्व विवेक का इस्तेमाल करते हुए बिक्रीत कोटवारी सेवा भूमि पर कार्रवाई करते हुए पुन: कोटवारी सेवा भूमि में दर्ज किया किंतु आज भी सैकड़ों कोटवारी सेवा भूमि पर कार्रवाई लंबित है जिस पर कारवाई वांछित है। आम जनता के सेवक बजरंग अग्रवाल ने रायगढ़ जिला कलेक्टर से मांग की है की भूमाफियाओं के द्वारा भूमि सैकड़ो एकड़ भूमि कोटवारों से अवैध रूप से खरीदी गई है। रायगढ़ जिले में जितनी भी कोटवार भूमि है उनका सबका नामांतरण निरस्त करके शासन के खाते में कोटवार भूमि को शामिल किया जाना चाहिए।

You Might Also Like

लक्की व स्टार ढाबा में खनिज टीम की दबिश

लेनदेन को लेकर सरपंच पति ने सचिव से की मारपीट

मतदाता चित्रकला में सुशांत, श्रेया और श्वेता रहे अव्वल

अवैध कबाड़ के खिलाफ पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वेदमणि सिंह ठाकुर के गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुई चक्रधर समारोह में कार्यक्रम की शुरूआत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लेमरू एरिया को लेकर आला अधिकारी ने भी साधी चुप्पी!
Next Article दुष्कर्म और मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?