NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छाल खदान से कोयला चोरी कांड का मास्टर माइंड भूमिगत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > छाल खदान से कोयला चोरी कांड का मास्टर माइंड भूमिगत
धरमजयगढ़

छाल खदान से कोयला चोरी कांड का मास्टर माइंड भूमिगत

संपत्ति सीज करने की तैयारी, खुफिया तंत्र चौकस

lochan Gupta
Last updated: September 16, 2024 11:24 pm
By lochan Gupta September 16, 2024
Share
3 Min Read

धरमजयगढ़। जिले के छाल एसईसीएल सब एरिया में दो ट्रकों में कोयला की तस्करी के बड़े मामले में संलिप्त आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस इस कोयला तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा करने की दिशा में हर संभव कोशिश कर रही है। हाल ही छाल में पुलिस ने इस कांड में शामिल फरार एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार करते हुए उसे जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने इस वारदात के मास्टर माइंड की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इस कांड का मेन सरगना भूमिगत हो गया है। रायगढ़ जिले के छाल एसईसीएल सब एरिया में बीते माह हुए एक कोयला चोरी कांड के कथित मास्टरमाइंड जी एम रोड लाइंस के मालिक मोहम्मद इस्तियाक अली की धरपकड़ तेज कर दी है। पुष्ट खबर है कि पुलिस फरार आरोपी के संपत्ति कुर्क करने की कवायद में जुट गई है।
विदित है कि हाल ही में लात खुली खदान से कोयला चोरी के मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमे जी एम रोड लाइंस के स्टॉफ सहित एसईसीएल के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाने पर आरोपियों को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया था। वहीं, गिरफ्तार आरोपी वाहिद खान के मेमोरेंडम में इस्तियाक अली के कहे जाने पर चोरी के घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आने के बाद इस मामले में छाल पुलिस खरसियाँ निवासी इस्तियाक अली की पतासाजी में लगातार लगी हुई है। उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ खबर है कि इस केस में पूर्व में गिरफ्तार एक आरोपी के कबूलनामे में नाम सामने आने के बाद से ही इस्तियाक अली भूमिगत हो गया है। जिसकी धरपकड़ के लिए छाल पुलिस ने खुफिया तंत्र को चौकस कर दिया है।
बता दें कि इस मामले में फरार आरोपी एक ट्रक चालक को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया था। इस गंभीर मामले में पुलिस ने दूसरे कथित तौर पर अंडर ग्राउंड हुए आरोपी इस्तियाक की भी तलाश तेज कर दी है। इसके अलावा मास्टर माइंड और मुख्य आरोपी इस्तियाक की संपत्ति सीज करने की आगे की प्रकिया छाल पुलिस तेज कर दी है। इस केस में पुलिस अधिकारी ने ऑफ द रिकॉर्ड बताया कि अगर फरार आरोपी इस्तियाक अली पुलिस के गिरफ्त में जल्द नही आता है तो आरोपी के सारे चल अचल संपत्ति की कुर्की की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि इस बात की पूरी संभावना है कि छाल खुली खदान में लिफ्टिंग के जरिये कोयला चोरी के इस बड़े खेल को लंबे समय से अंजाम दिया जा रहा था। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस उक्त आरोपी के चल- अचल व अन्य दस्तावेज खंगालने में जुट गई है और आगे जल्द ही कुर्की की प्रकिया शुरु की जा सके।

You Might Also Like

तालाब में डूबने से मासूम बच्चे का करुणांत

शहरी क्षेत्र की सडक़ें नहीं बनीं तो 5 फरवरी से आर्थिक नाकेबंदी

जर्जर सडक़ों को लेकर भाजपा नेत्री ने खोला मोर्चा, की नाकेबंदी

पोटिया क्षेत्र में 18 हाथियों के दूसरे दल की मौजूदगी

कुड़ेकेला से 10 गांवों के लिए भेजा गया पवित्र अक्षत कलश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फिर एक सुने मकान का ताला टूटा
Next Article महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?