NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुभाष जालान ग्राम कटेली में घर-घर जाकर बनाए भाजपा के नए सदस्य
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सुभाष जालान ग्राम कटेली में घर-घर जाकर बनाए भाजपा के नए सदस्य
सारंगढ़

सुभाष जालान ग्राम कटेली में घर-घर जाकर बनाए भाजपा के नए सदस्य

सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ता सक्रिय, कटेली सरपंच ईश्वर साहू को जिलाध्यक्ष ने बनाया सदस्य, युवा महिला बुजुर्ग बन रहे है भाजपा सदस्य

lochan Gupta
Last updated: September 15, 2024 11:42 pm
By lochan Gupta September 15, 2024
Share
3 Min Read

सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मंडल स्तर पर बूथों में जोरों सदस्यता बनाने से लगे हुए है। 16 सितंबर रविवार को जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 17 सारंगढ़ के ग्राम कटेली बूथ नंबर 206 में भाजपा के जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, सदस्यता अभियान जिला संयोजक मनोज जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चिंताराम साहू सहित कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर सदस्य बनाया और कटेली सरपंच ईश्वर साहू को जिलाध्यक्ष ने सदस्य बनाया। जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भाजपा के संगठन ने जीते हुए हर बूथ में प्राप्त मतों का 75 फीसदी सदस्य बनाने को कहा गया है। इसी हिसाब से हर बूथ में 200-200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। जिले में भाजपा संगठन की दृष्टि से 651 बूथ हैं, जिले को करीबन 1 लाख 30000 सदस्य बनाने का लक्ष्य है, जिले के सभी ऊर्जावान पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के सहयोग से उक्त लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। त्योहारों की भांति हम सभी संगठन महापर्व पर उत्साह के साथ भाग लेंगे और पूरे छत्तीसगढ़ में 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला का विशेष योगदान हो ऐसा आग्रह किया।
जिला सहयोजक मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के दिशा निर्देशानुसार 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ में ‘मोर बूथ मोर अभियान’ चलाने, 29 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘मन की बात सदस्यता के साथ’ 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा में ‘स्वच्छता से सदस्यता की ओर’ जैसे अभियान चला कर सदस्यता पर्व को गति देने का आग्रह किया। ग्राम कटेली सदस्यता अभियान में मंडल महामंत्री रमेश तिवारी, खिकलाल साहू, पुकराम साहू, ग्राम पटेल, गणपत अग्रवाल, खेमलाल साहू, खगेश राम साहू, श्याम लाल साहू, बाबूलाल यादव, मोहन पटेल सहित ग्राम कटेली के जेस्ट श्रेष्ट कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर युवा, महिला, बुजुर्ग से संपर्क कर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया और पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया।

You Might Also Like

महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला खेलकूद संपन्न

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी द्वारा समर कैंप प्रारंभ

समाज कल्याण विभाग ने किया मद्य निषेध दिवस का आयोजन

बेसहारों का सहारा रोशनी फाउंडेशन

मोना स्कूल सारंगढ़ में मल्हार 2024 का भव्य आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चक्रधर समारोह में पलक देवांगन ने दी प्रस्तुति
Next Article लेन्धरा के राधा माधव मंदिर से स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?