NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चक्रधर समारोह २०२४ में शार्वी केशरवानी ने कत्थक में प्रस्तुत की अर्धांग व शिव पंचाक्षर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > चक्रधर समारोह २०२४ में शार्वी केशरवानी ने कत्थक में प्रस्तुत की अर्धांग व शिव पंचाक्षर
सारंगढ़

चक्रधर समारोह २०२४ में शार्वी केशरवानी ने कत्थक में प्रस्तुत की अर्धांग व शिव पंचाक्षर

lochan Gupta
Last updated: September 14, 2024 11:58 pm
By lochan Gupta September 14, 2024
Share
3 Min Read

सारंगढ़। सुर, ताल, छन्द व घुंघरू के 39 वें बरस के चक्रधर समारोह में शार्वी केशरवानी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। उनके इस मन मोहक प्रस्तुति से पूरा चक्रधर समारोह स्थल ? नम: शिवाय मंत्र से गूँज उठा। प्रतिष्ठित चक्रधर समारोह 2024 में सुश्री शार्वी केशरवानी ने आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा रचित शिव पंचाक्षर स्त्रोत से अपने नृत्य का प्रारंभ किया। इस नृत्य में उनके द्वारा ? नम: शिवाय के साथ पंचतत्व पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का प्रतिनिधित्व करते मन को छू जाने वाला नृत्य प्रस्तुत की। इसके साथ ही उन्होंने स्व. पंडित बिरजू महाराज द्वारा रचित अर्धांग जो कि – एक ओर शिव के तांडव रूप और दूसरी ओर माता पार्वती के लास्य रूप को दर्शाता है की प्रस्तुति के साथ कुछ तोड़े, परन, कवित्त के बाद कुछ लयकारियों के साथ बहुत ही आकर्षक ओजस्वी नृत्य की प्रस्तुति दी।
विदित हो कि – मंचस्थ दर्शकों ने उनका उत्साहवर्धन तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ किया। मोना ग्रुप के फाउंडर द्वय श्रीमती तोषी रीतेश की बिटिया तेरह वर्षीय कत्थक साधिका शार्वी केशरवानी मोना मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल सारंगढ़ की कक्षा आठवीं की छात्रा है। नृत्य की प्रारंभिक शिक्षा अपनी माता श्रीमती तोषी गुप्ता से प्रारंभ की और वर्तमान में श्रीराम संगीत महाविद्यालय, रायपुर में गुरु डॉ. राजश्री नामदेव जी के सानिध्य में नृत्यकी बारीकियाँ सीख रही है। कई राज्यीय, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुतियां देते हुए अनेक उपाधियाँ और उप्लब्धियाँ 2019 से अब तक लगातार अर्जित करते आ रही है। शार्वी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर दुबई एवं थाईलैंड सहित राष्ट्रीय स्तर पर उज्जैन, बैंगलोर, उदयपुर, गोवा, जबलपुर, रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, मथुरा, हरिद्वार आदि जगहों पर अब तक लगभग 50 से अधिक मंचों पर अपनी कत्थक की प्रस्तुतियाँ देकर अनुभव अर्जित कर चुकी है। ज्ञातव्य हो कि – सुश्री शार्वी को 2019 में बैंगलोर में नृत्य ओजस्वी अवार्ड, थाईलैंड में स्वर्ण अवार्ड, 2020 में नृत्य साधिका सम्मान, 2021 में कला साधिका सम्मान, 20 22 में बाल नृत्यकला श्रेष्ठ अवार्ड, 2022 में दुबई में प्रस्तुति के लिए अन्तर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति तथा दुबई में कत्थक में प्रथम, 2023 में हरिद्वार में उदितमान सम्मान, के साथ ही साथ कला अभ्युदिता सम्मान प्राप्त किया है। पुन: 2023 में बालनृत्य कला श्रेठ अवार्ड तथा चक्रधर समारोह 2023 में तत्पश्चात शार्वी को 2024 में अखंड नूपुर नाद, राष्ट्रीय कला वैभव सम्मान, प्रणवम शिखामणि अवार्ड प्राप्त हुए हैं। चक्रधर समारोह जैसे राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति से गौरवान्वित सुश्री शार्वी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु तथा अपने माता-पिता को दिया है।

You Might Also Like

नौरंगपुर में हेमेंद्र जायसवाल बने निर्विरोध उप सरपंच

सेवा पखवाड़ा में सारंगढ़ को मिली नई सौगात, वृद्धजनों को बांटा सहायक उपकरण

स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया : हरिशंकर चौहान

बच्चों को तेज वाहन नहीं चलाने की समझाइश दें : कलेक्टर

सतनामी समाज ने निकाली शोभायात्रा सांई सेवा समिति ने किया स्वागत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हायर सेकेंडरी स्कूल घरजरा में मनाया हिंदी दिवस
Next Article जिंदल परिवार की भागवत कथा के समापन दिवस पर उमड़े श्रद्धालु

खबरें और भी है....

आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूर की मौत
15 नवंबर से होगी धान खरीदी, सीएम साय ने किया ऐलान
बीमा अवधि में बीवी की मृत्यु, कंपनी ने दावा किया खारिज
फिर एक विवाहिता दहेज प्रताडऩा की हुई शिकार, पति, सास, ससुर व ननद पर जुर्म दर्ज
हेड मास्टर को 3 लोगों ने पीटा, 5 हजार भी लूट लिए, पीडि़त ने एसपी से शिकायत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूर की मौत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?