खरोरा। भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा में आज डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण जी के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। आज विद्यालय का संचालन विद्यार्थियों के हाथों हुआ।प्रथम तीन कालखंड तक नवमीं से बारहवीं तक के क्लास का अध्यापन किया गया। विद्यालय प्राचार्य रजनी मिंज ने सभी विद्यालयीन शिक्षक/शिक्षकों का सम्मान पुष्प एवम कलम भेंट कर सम्मानित किया, जो शिक्षकीय कार्यों में अपनी विशेष भूमिका निभाते हुए, अपनी सेवा शिक्षा क्षेत्र में देते आ रहे है। इसी कड़ी में छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे कुर्सी दौड़, जिसमे प्रथम व्याख्याता पुरुषोत्तम देवांगन द्वितीय चमेली खरे, चम्मच दौड़ में प्रथम व्याख्याता तान्या भट्टाचार्य द्वितीय व्यावसायिक प्रशिक्षक गीतांजलि पान रहे। शिक्षकीय कार्य आज विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया, जिसमे दिव्या देवांगन, निकिता वर्मा, ईशा वर्मा, परेमिन धीवर, मोनिका देवांगन, तनु धीवर, धनेश्वरी देवांगन, डिगेश्वरी देवांगन, यशवंत, लितेश, हेमलता साहू, पूर्वा वर्मा, रोशन देवांगन, एवम यशवंत देवांगन द्वारा सुचारू रूप से कक्षाएं संचालित की गई। मंचीय कार्यक्रम में रागिनी साहू गुरुवंदना, पूजा वर्मा धरती कहता अंबर कहता, गुरु का ज्ञान अपार पर कविता, गुंजन साहू ने गुरु के प्रति सम्मान, समर्पण एवम सद्भावना पर भाषण, पायल वर्मा, खिलेश्वरी यादव, दुर्गा निषाद, सानिया यादव, कविता द्वारा, एवम ईशा नायक पंच गुरु के आशीर्वाद, अंजली वर्मा, महावीर देवांगन ,हर्षा साहू ,अदिति ,स्वरा वर्मा सुरभि कौशिक ने भी भाषण के माध्यम से गुरु के ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस पावन अवसर में छात्र छात्राओं द्वारा सभी शिक्षकों को श्रीफल, कलम, एवम डायरी भेंट कर सम्मानित किया। और शिक्षकीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किए। इसी कड़ी में विद्यालय प्राचार्य रजनी मिंज द्वारा उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य करने वाले शिक्षक सम्मान जिसमे उपप्राचार्य हरीश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, डोमर सिंह यादव, शाहिना परवीन एवम महेंद्र साहू का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अनीस सेन ,हेमेश्वर मनहरे,प्रशंसा जांगड़े द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य रजनी मिंज, उपप्राचार्य हरीश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, डोमार सिंह यादव, शाहिना परवीन, महेंद्र कुमार साहू, संगीता नायक,सी खरे,रीतारानी वर्मा, जयंती साहू, नेहा वर्मा, तान्या भट्टाचार्य, प्रिया संघवी, नीतू यादव,गीतांजलि पान, शिवांगी निषाद, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव बंजारे, योगेंद्र त्रिपाठी, विष्णु प्रसाद साहू, प्रवीण कुमार पाटिल, अमर बर्मन, रूपशिखा साहू निशिता पारुल ,अपूर्वा ,नदिस साहू,अलंकृति भिड़े, शैलजा गौतम, पावस पटेल,योगिता देवांगन, सना करीम,आँचल कसार, प्रीति मिश्रा, अजय कुर्रे, कृतिका वर्मा,पवित्री साहू, आकाश परिहार,एवम समस्त छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।
हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

By
lochan Gupta
