NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राजमाता ने जिला प्रशासन से की रायगढ़ राजा के सम्मान की मांग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राजमाता ने जिला प्रशासन से की रायगढ़ राजा के सम्मान की मांग
रायगढ़

राजमाता ने जिला प्रशासन से की रायगढ़ राजा के सम्मान की मांग

lochan Gupta
Last updated: September 1, 2024 1:22 am
By lochan Gupta September 1, 2024
Share
5 Min Read

रायगढ़। जिले की ऐतिहासिक गणेश मेला एवम चक्रधर समारोह देश विदेश में विख्यात है। रायगढ़ राजा चक्रधर सिंह जी की स्मृति में आयोजित यह समारोह शासकीय समारोह का रूप ले लिया है। राजा चक्रधर सिंह संगीत के बेहद शौकीन रहे हैं। राज दरबार में संगीत का आयोजन हुआ करता था। राजा जी के जन्मदिवस गणेश चतुर्थी के दिन ही हुआ था,ऐसे में इसी दिन से ही राजमहल में गणेश मेला लगती थी । इसी परंपरा को जीवित रखते हुए चक्रधर समारोह का आयोजन पिछले कई सालों से किया जा रहा है।
एतिहासिक चक्रधर समारोह 7 सितंबर से स्थानीय रामलीला मैदान में प्रारंभ होने जा रहा है। जिला प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता तैयारी कर रहा है। मंच निर्माण से लेकर कलाकार चयन और कार्यक्रम सूची घोषित हो गया है। कलाकार चयन समिति में राज घराने के सदस्य भी हैं। उनकी राय भी ली जाती है। राज घराने से सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित और भी सदस्य हैं। लेकिन आज रायगढ़ राज घराने की राजमाता श्रीमति कुमुदिनी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर चक्रधर समारोह आयोजन समिति जिला प्रशासन पर यह आरोप लगाया कि उनका समारोह में कोई सम्मान और पूछ परख नहीं हो रही है। मेरे बड़े सुपुत्र युवराज सतबीर सिंह को राज गद्दी पर आसीन किया गया है। चूंकि राजा सतबीर नाबालिक है उसके सरंक्षक माता कुमुदिनी सिंह है। प्रेस कांफ्रेंस के साथ साथ जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर राजमाता ने कहा कि राज परिवार का अपना रीति नीति और विधान होता है। जिसके अनुसार राजगद्दी का हक और आसीन किया जाता है। राजा ललित कुमार सिंह के निधन के पश्चात उनके सबसे बड़े पुत्र विजय बहादुर सिंह को राज तिलक कराया गया। राजा विजय बहादुर सिंह के निधन के बाद उनके बड़े पुत्र लोकेश बहादुर को गद्दी सौंपी गई। चूंकि लोकेश बहादुर के कोई संतान नहीं है इस लिए विशाल बहादुर को राजगद्दी में आसीन किया गर्या तथा विशाल बहादुर सिंह के निधन के बाद विशाल बहादुर के बड़े पुत्र युवराज सतबीर सिंह को गद्दी पर बिठाया गया है। राज परिवार के नियमानुसार राजा के मृत्यु हो जाने पर राजगद्दी को राजा विहीन नहीं किया जाता इसलिए उत्तराधिकारी का राज तिलक होने के बाद ही दाह संस्कार किया जाता है। वर्तमान में रायगढ़ राज परिवार के उत्तराधिकारी युवराज सिंह है जो नाबालिक है तथा उसके बालिमाता कुमुदिनी सिंह संरक्षक है। राजमाता ने बताया कि राजपरिवार महान संगीतज्ञ महाराजा चक्रधर सिंह के गणेश मेला को राज्य सरकार द्वारा प्रति वर्ष मनाया जाता है लेकिन राज परिवार के उत्तराधिकारी युवराज सतबीर सिंह को आमंत्रित नही किया जाता इसके लिए उन्हें काफी दुख है। राजमाता ने जिला प्रशासन से निवेदन और मांग किया है युवराज सतबीर सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना राज परिवार के लिए सही सम्मान होगा। राजमाता ने बताया कि राज महल का रंग रोगन सजावट भी नही किया जा रहा, यही नहीं राजमहल में हर साल गणेश मूर्ति स्थापित किया जाता है वह भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में महान संगीतज्ञ महाराजा चक्रधर सिंह जी का भी सही सम्मान नही हो रही है।
विडंबना यह है कि अब राज परिवार को अपने सम्मान की मांग प्रशासन से करनी पड़ रही है जबकि राज परिवार से देवेंद्र प्रताप सिंह जैसे राज्य सभा सांसद भी है। इस संबंध में जिला प्रशासन का पक्ष रखने के लिए अपर कलेक्टर राजीव पांडेय से मोबाइल पर संपर्क किया गया लेकिन उनसे बात नही हो सका । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवीण तिवारी ने कहा कि वह पक्ष रखने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं लेकिन जैसा कि सम्मान और न्यौता वाली बात है अभी किसी को निमंत्रण पत्र नही दी गई है। जरूर उन्हे निमंत्रित किया जाएगा।

You Might Also Like

ट्रेलर से डीजल व बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आधुनिक बोनसाई पौधे का किया गया रोपण

किशोर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

त्रिकोणीय मुकाबले की तरफ बढ़ रहा रायगढ़ सीट!

अमानवीय यातना के अंतहीन सिलसिले का खुलासा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘मेघा’ ने ‘स्वर्ण पदक’ हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
Next Article उत्कृष्ट कार्यो को याद करते हुए थाना प्रभारी को दी गई विदाई

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?