रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा सहित पूरे मंत्रिमंडल ने 20 हजार फीट की ऊंचाई पर राम-धुन में गाई। डिप्टी सीएम साव भजन गा रहे थे, राजस्व मंत्री मोबाइल से लिरिक्स देख रहे थे और ष्टरू साय सहित सभी तालियां बजाते हुए भजनों पर झूमते रहे। दरअसल, साय सरकार शनिवार को एक ही प्लान से भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए रवाना हुई थी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ भजन गा रहे थे और सभी मंत्री उनका साथ दे रहे थे। प्लेन के भीतर माहौल पूरा राममय बना हुआ था।
शबरी के बेर, करी लड्डू और कोसे का उपहार
अयोध्या धाम में जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी पहुंचे। मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम का नारा गूंज उठा।। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भांचा राम के ननिहाल का उपहार भी प्रभु के चरणों में अर्पित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में शबरी माता की भूमि शिवरीनारायण से बेर, पवित्र जल, विष्णु भोग का चावल, अनरसा, करी लड्डू और कोसे के वस्त्र प्रभु को अर्पित किए।
जूठे बेरों का स्मरण हमेशा के लिए लोक स्मृति में दर्ज
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन जूठे बेरों का स्मरण हमेशा के लिए लोक स्मृति में दर्ज हो गया है। रामलला के दर्शनों से अभिभूत मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम ने हमें रामराज्य का आदर्श दिया है। छत्तीसगढ़ में रामराज्य के आदर्श को लेकर हम चल रहे हैं। मुख्यमंत्री के कैबिनेट के सहयोगी उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंक राम वर्मा भी मौजूद रहे। इसके साथ ही किरण देव, अजय जामवाल और पवन साय भी मौजूद रहे।
सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री साय ने प्रभु श्री राम से छत्तीसगढ़ के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम आए। भगवान श्रीराम हमारे छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। भांचा राम के दर्शन के लिए हम लोग बहुत उत्सुक थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि
अयोध्या में सीएम साय सहित पूरा मंत्रिमंडल झूमा
छत्तीसगढ़ सरकार ने 20 हजार फीट की ऊंचाई पर गाई राम-धुन
