NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रदेश के पार्षदों को 65 करोड़ रुपए जारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > प्रदेश के पार्षदों को 65 करोड़ रुपए जारी
रायपुर

प्रदेश के पार्षदों को 65 करोड़ रुपए जारी

रायपुर, भिलाई, बिलासपुर निगमों को 2-2 करोड़ मिले, नगर पालिका और पंचायत को भी मिला फंड

lochan Gupta
Last updated: July 2, 2024 12:33 am
By lochan Gupta July 2, 2024
Share
4 Min Read

रायपुर। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव साल के आखिरी में होने हैं। इससे पहले अब सोमवार को पार्षदों को फंड जारी किए गए हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के विभाग ने प्रदेश के 166 नगरीय निकायों को 65 करोड़ 72 लाख 24 हजार 500 रुपए की पार्षद निधि आवंटित की है।
राज्य की 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए का फंड मिला है। वहीं 44 नगर पालिकाओं को 19 करोड़ 46 लाख 24 हजार 500 रुपए और 108 नगर पंचायतों को 24 करोड़ 30 लाख रुपए जारी किए गए हैं। चुंगी क्षतिपूर्ति मद के तहत ये राशि दी गई है।
3 नगर निगमों को 2-2 करोड़
रायपुर, भिलाई और बिलासपुर नगर निगम को सबसे ज्यादा पार्षद निधि जारी की गई है। हर एक निगम को 2 करोड़ दस लाख रुपए मिले हैं। वहीं बीरगांव, धमतरी, रिसाली, भिलाई-चरोदा और चिरमिरी नगर निगमों में प्रत्येक को एक करोड़ 20 लाख रुपए दिए गए हैं। इसके अलावा जगदलपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर नगर निगमों में प्रत्येक को 1 करोड़ 44 लाख रुपए का फंड मिला है। विभाग ने दुर्ग नगर निगम को 1 करोड़ 80 लाख रुपए, राजनांदगांव को 1 करोड़ 53 लाख रुपए और कोरबा नगर निगम को 2 करोड़ एक लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की है।
तिल्दा-नेवरा, कोंडागांव, मुंगेली और मनेंद्रगढ़ नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 49 लाख 50 हजार रुपए, गोबरा नवापारा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कांकेर और दीपका नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 47 लाख 25 हजार रुपए, गरियाबंद, बागबहरा, सरायपाली, अहिवारा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, तखतपुर, रतनपुर, कटघोरा, सारंगढ़, बलरामपुर और शिवपुर-चर्चा नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 33 लाख 75 हजार रुपए, बालोद, जामुल, खैरागढ़, अकलतरा, जशपुर नगर, बैकुंठपुर और पंडरिया नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 45 लाख रुपए, कुनकुरी और डोंगरगढ़ नगर पालिकाओं को 54-54 लाख रुपए, बड़े बचेली, किरंदुल, सक्ती, खरसिया और सूरजपुर नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 40 लाख 50 हजार रुपए, आरंग नगर पालिका को 38 लाख 25 हजार रुपए, भाटापारा को 69 लाख 75 हजार रुपए, महासमुंद को 67 लाख 50 हजार रुपए, दल्लीराजहरा और कवर्धा नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 60 लाख 75 हजार रुपए, जांजगीर नगर पालिका को 56 लाख 25 हजार रुपए, चांपा को 60 लाख 74 हजार 500 रुपए की पार्षद निधि दी गई।
नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्य की 108 नगर पंचायतों में प्रत्येक को 22 लाख 500 रुपए की पार्षद निधि जारी की है। इनमें अभनपुर, खरोरा, कुंरा, माना कैंप, लवन, कसडोल, पलारी, बिलाईगढ़, टुंडरा, सिमगा, भटगांव (सारंगढ़), छुरा, राजिम, फिंगेश्वर, कुरुद, भखारा, मगरलोड, नगरी, आमदी, पिथौरा, बसना, तुमगांव, धमधा, पाटन, उतई, गुरूर, गुंडरदेही, डौंडी, अर्जुंदा, चिखलाकसा, डौंडीलोहारा, परपोड़ी, देवकर, नवागढ़ (बेमेतरा), मारो, खम्हरिया, साजा, बेरला, गंडई, छुईखदान, अंबागढ़-चौकी, डोंगरगांव, छुरिया, पांडातरई, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पिपरिया, केशकाल, फरसगांव, बस्तर, अंतागढ़, पखांजूर, भानुप्रतापपुर, चारामा, नरहरपुर, गीदम, बारसुर, कोंटा, दोरनापाल, भैरमगढ़, भोपालपटनम, कोटा, बोदरी, बिल्हा, गौरेला, पेंड्रा, मल्हार, पथरिया, सरगांव, लोरमी, छुरीकला, पाली, नया बाराद्वार, बलौदा, खरौद, शिबरीनारायण, अड़भार, डभरा, जैजैपुर, सारागांव, नवागढ़, चंद्रपुर, राहौद, धरमजयगढ़, घरघोड़ा, बरमकेला, सरिया, किरोड़ीमल नगर, लैलुंगा, पुसौर, पत्थलगांव, कोतबा, बगीचा, कुनकुरी, कुसमी, रामानुजगंज, राजपुर, वाड्रफनगर, लखनपुर, सीतापुर, प्रेमनगर, प्रतापपुर, भटगांव, जरही, विश्रामपुर, झगराखंड, खोंगापानी और नई लेदरी नगर पंचायत शामिल हैं।

You Might Also Like

हिरण के सींग के साथ 2 शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्यवाही

प्रदेश की सभी जेलों में क्यूआरटी का गठन

नियुक्ति से लेकर प्रमोशन तक एक अधिकारी के 3 जाति प्रमाण-पत्र : अजय चंद्राकर

मुस्लिम समाज के हित में है वक्फ संशोधन कानून : सीएम साय

छत्तीसगढ़ पुलिस करेगी झीरम हमले की जांच

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 75 हजार के नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार
Next Article न्याय को प्राथमिकता देने वाला कानून लागू : सीएम साय

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?