NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बेटी का वीडियो वायरल, मां ने कर ली खुदकुशी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > भिलाईनगर > बेटी का वीडियो वायरल, मां ने कर ली खुदकुशी
भिलाईनगर

बेटी का वीडियो वायरल, मां ने कर ली खुदकुशी

मामले को लेकर महिलाओं ने घेरा थाना, फंसे पेंच को सुलझाने जुटी भिलाई नगर पुलिस

lochan Gupta
Last updated: May 28, 2024 10:17 pm
By lochan Gupta May 28, 2024
Share
4 Min Read

भिलाईनगर। भिलाई में बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी के डर से महिला ने जान दे दी है। बताया जा रहा है कि महिला ने सुसाइड तब किया जब आरोपी पक्ष ने मोहल्ले में जाकर उसकी बेटी को बदनाम करने की धमकी दी और कोई विडियो वायरल करने कहा।मिली जानकारी के अनुसार भिलाई टाउनशिप में रहने वाली एक 36 वर्षीय महिला ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की घटना के बाद महिला के ससुराल पक्ष ने भिलाई नगर थाने में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक नाबालिग लडक़े ने उनकी 13 साल की लडक़ी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया जिसकी बदनामी के डर से उसकी मां ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जबकि मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले महिला को काफी प्रताडि़त करते थे। इन दोनों पहलुओं पर पुलिस जांच जारी है।महिला के मायके पक्ष ने भिलाई नगर सीएसपी से शिकायत की है कि मरने से पहले महिला को बुरी तरह पीटा गया है, उसके शरीर में चोट के निशान हैं। आशंका है कि हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है क्योंकि जिस कमरे में उसने फांसी लगाई है उसका दरवाजा खुला हुआ था। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।इस मामले को लेकर महिला के ससुराल पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उनके मुताबिक अश्लील वीडियो वायरल करने की शिकायत उन्होंने कुछ दिन पहले भिलाई नगर थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने सोमवार की रात ही रिपोर्ट दर्ज की है।मृतिका के परिजन ने बताया कि थाने पहुंचकर दूसरे समाज के लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाया जिसकी वजह से इतने दिनों तक उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। यदि इस मामले में न्याय नहीं मिला तो वे सीएम से न्याय की गुहार लगाएंगे। वहीं भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने इस आरोप को गलत बताते हुए कहा कि कल मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी जांच भी की जा रही है, जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम को सूचना मिली की एक महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। घटना के कुछ देर बाद ही बड़ी संख्या में महिलाएं और पीडि़त परिजन भिलाई नगर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इतना सब हो जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि उन्हें अश्लील वीडियो वायरल करने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो नाबालिग ने उस वीडियो को डिलीट कर दिया। उसके मोबाइल को जब्त कर साइबर टीम को दिया गया है, जिससे वीडियो को रिकवर किया जा सके। यदि रिकवर वीडियो में पुख्ता साक्ष्य मिलेंगे तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी अभी नाबालिग है इसलिए बिना साक्ष्य के उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता हैं।

You Might Also Like

बांग्लादेशी महिला शाहीदा खातून उर्फ ज्योति एवं मो. रासेल शेख गिरफ्तार

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों ने राजेंद्र साहू को अपने बीच पाया तो खुशी से झूम उठे एक साथ बैठकर खाय

सडक़ पर डम्प किये मलवे को निगम कर रहा है जप्त

अपराध पर जीरो टॉलरेंस : साय सरकार का पहला एनकाउंटर

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसंपर्क

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भिलाई के मयंक को अमेरिका में मिला नेबर अवार्ड
Next Article मानिकपुरी पनिका समाज ब्लॉक लैलूंगा के अध्यक्ष बने बज्रदास महंत

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?