NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायपुर-महासमुंद में अवैध रेत उत्खनन जोरों पर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रायपुर-महासमुंद में अवैध रेत उत्खनन जोरों पर
रायपुर

रायपुर-महासमुंद में अवैध रेत उत्खनन जोरों पर

महानदी में देर रात तक मशीनों से हो रही रेत की चोरी, कुंभकर्णी नींद में अफसर

lochan Gupta
Last updated: May 23, 2024 10:29 pm
By lochan Gupta May 23, 2024
Share
4 Min Read

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के रायपुर और महासमुंद जिले के बीच से गुजरने वाली जीवनदायिनी महानदी के दोनों किनारों पर दिन-रात रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है। बताया जा रहा है कि, रेत की चोरी से खनिज और प्रशासनिक अफसरों को भी जानकारी है, लेकिन अफसर कुंभकर्णी नींद में हैं। महानदी तट को काट कर मिट्टी से रैंप बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल, रायपुर के आरंग क्षेत्र से लगे गांवों के घाटों से प्रवेश कर महानदी से रेत खनन करने वाले अपने स्वीकृत स्थल को छोडक़र न केवल आरंग, बल्कि महासमुंद के कुछ हिस्सों से भी रेत का अंधाधुंध खनन कर रहे हैं। इसकी शिकायत भी कई बार अधिकारियों से की गई है। लेकिन खानापूर्ति करने कुछ चुनिंदा घाटों पर पिछले महीने रायपुर खनिज विभाग के उडऩदस्ता टीम ने महासमुंद पुलिस के साथ खड़सा में दबिश देकर 3 चैन माउंटेन और 2 हाइवा जब्त किया था। यह सभी रायपुर जिले के आरंग विधानसभा के ग्राम कुरूद रेत घाट के रास्ते महानदी में उतर कर ग्राम खड़सा से रेत का उत्खनन कर रहे थे।
इसी तरह से ग्रामीणों के विरोध के बाद लखना और रावण से भी नयापारा तहसीलदार ने 4 चैन माउंटेन और 2 हाइवा को जब्त किया था। बावजूद इसके अन्य रेत घाट पर भी रेत की चोरी बदस्तूर जारी है। आरंग क्षेत्र के कई रेत घाट ऐसे हैं, जिसकी पर्यावरण स्वीकृति नहीं है, फिर भी इन घाटों पर रसूखदार प्रशासन को चूना लगते हुए अवैध खनन कर रहे हैं। जिसमें मुंगेली निवासी कृष्णा कश्यप के नाम पर ग्राम कुरूद के दूसरे रेत घाट की लीज मिली है। रायपुर निवासी रोहित सिंघानिया के नाम पर मोहमेला (ए), बिलासपुर के सरोज नेताम को मोहमेला(बी), बिलासपुर के रोहित खेडिय़ा को चिखली(बी), बिलासपुर के राजेन्द्र कुमार खेडिय़ा को चिखली(सी) और बिलासपुर के सुजीत सिंह के नाम पर राटाकाट रेत घाट है। इन 6 लोगों को टेंडर में मिले इन घाटों में अब तक पर्यावरण की स्वीकृति नहीं मिली है। फिर भी पिछले तीन महीने से लगातार इन घाटों पर दिन-रात रेत उत्खनन हो रहा है। चिखली, कुरूद, कगदेही, हरदीडीह, राटाकाट रेत घाट जिनके नाम है, उनसे आपसी सहमति कर अन्य रसूखदार लोग रेत की चोरी कर करोड़ों का वारा-न्यारा करने में लगे हैं।
आरंग को छोडक़र महासमुंद, राजिम, गरियाबंद के एसडीएम ने दिया नोटिस
अब केवल आरंग को छोडक़र महासमुंद, राजिम, गरियाबंद के स्ष्ठरू ने हाल ही में पंचायतों के सरपंच और सचिव को नोटिस जारी किया है राजिम तहसीलदार और गरियाबंद स्ष्ठरू ने अवैध तरीके से रेत खनन करने वालों के खिलाफ ग्राम सेमरा में कार्रवाई करते हुए कुछ हाईवा और 4 चैन माउंटेन को जब्त किया था। इसी तरह से महासमुंद पुलिस ने सिरपुर क्षेत्र के खमतराई में चल रहे अवैध खनन पर आधी रात छापामार कार्रवाई करते हुए एक चैन माउंटेन और 2 हाइवा को जब्त किया है। लेकिन आरंग के हिस्से में महानदी से लगे रेत घाटों पर सुबह से देर रात तक सैंकड़ों हाईवा बेखौफ अवैध रेत उत्खनन कर रहे हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

You Might Also Like

नकली फर्मों से कारोबारी ने की 26 करोड़ टैक्स चोरी

अंतरिक्ष केंद्र बनेगी युवा सपनों को पूरा करने की प्रयोगशाला : सीएम साय

रायपुर एयरपोर्ट पर उड़ान सेवा हुई बहाल

दूसरे लडक़े से बात करने पर गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

नक्सल मोर्चे को राजनीति से ऊपर उठकर देखें विपक्ष : सीएम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीसीटीवी कैमरे की मदद से की जा रही है विद्युत लोको शेड में सुरक्षा की निगरानी
Next Article नगरीय निकाय में जाति प्रमाणपत्रों की होगी जांच : डिप्टी सीएम शर्मा

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?