NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया
छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया

बीजापुर मुठभेड़ में 2 जवान भी घायल, पिछले 131 दिन में 103 नक्सली ढेर

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2024 11:47 pm
By lochan Gupta May 10, 2024
Share
3 Min Read

जगदलपुर/बीजापुर। बीजापुर जिले में शुक्रवार सुबह से चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मौके से बीजीएल बंदूक, नक्सल वर्दी, पि_ू,दवाइयां, और विस्फोटक मिले हैं। वहीं मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ और डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए हैं। इस साल जनवरी से अब तक 131 दिन में जवानों ने 103 नक्सली ढेर किए हैं। जानकारी के मुताबिक, हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स का गंगालूर के पीडिया में जमावड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया था। सुबह से ही डीआरजी, एसटीएफ सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन समेत फोर्स के 1200 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा था।
अफसरों के मुताबिक, नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है। डीआईजी कमलोचन कश्यप ने बताया कि, नक्सलियों ने बीजीएल दागा था, उसकी चपेट में एक जवान आया है, जबकि दूसरा जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के मारे जाने की संख्या निश्चित नहीं कही जा सकती। अभी टीम लौटी नहीं है, लौटने के बाद कंफर्म होगा।
पश्चिम बस्तर डिवीजन का कमांडर है पापाराव
पीडिया के मुठभेड़ में शामिल पश्चिम बस्तर डिवीजन का कमांडर नक्सली पापाराव डीकेएसजीटी (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) मेंबर है। इस पर करीब 40 लाख रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है। करीब 2 लेयर की सुरक्षा में रहता है। बस्तर में हुई मुठभेड़ों का मास्टरमाइंड है। समय-समय पर यह अपना ठिकाना बदलता रहता है।
सीएम साय ने कामयाबी पर दी बधाई
प्रदेश में आज सुरक्षाबलों को फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर में नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र के पीडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में हमारे सुरक्षाबलों को भारी सफलता मिली है। मुठभेड़ समाप्त हो चुका है, 12 डेडबॉडी नक्सलियों के मिले हैं। मैं इसके लिए सुरक्षाबलों को, अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। जब से हम लोग सरकार में आए हैं नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी चाहते हैं कि प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो। डबल इंजन की सरकार होने के कारण इसका लाभ हमको मिल रहा है।

You Might Also Like

200 धर्मांतरित लोगों ने की घर वापसी

आयोग सदस्य के निवास पहुंच कर पीडि़त महिलाएं बता रही अपनी व्यथा

नक्सल प्रभावित ग्राम पोलमपल्ली में समाधान शिविर हुआ सम्पन्न

सेवानिवृत्ति पर जीवराखन पटेल को दी गई भावभीनी विदाई

युवा मोर्चा पखांजुर ने शाहिद जवनों और पत्रकार मुकेश चंद्राकार को दी श्रद्धांजलि

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हुआ भंडारे का आयोजन
Next Article ख्याली पुलाव पका रहे हैं राहुल गांधी-विष्णु देव साय

खबरें और भी है....

नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’
उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी, तीन किलो मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया
रोहन आत्महत्या कांड में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आये आगे-करण
नगर पंचायत तमनार के पहले अध्यक्ष बने अश्वनी पटनायक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?