NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर में मिला विलुप्त प्रजाति का पैंगोलिन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर में मिला विलुप्त प्रजाति का पैंगोलिन
रायगढ़

शहर में मिला विलुप्त प्रजाति का पैंगोलिन

अनोखे जीव को देखने उमड़ पड़ा पूरा मोहल्ला वन विभाग को सौंपा गया वन्य जीव

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2024 12:45 am
By lochan Gupta May 10, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। बीती रात शहर के वार्ड क्रमांक 32 में एक पिंगोलीन दिखाई दिया, जिसकी सूचना मिलते ही उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एकत्र हो गए, वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर अपने कब्जे में लिया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में लगातार उद्योग लगने के कारण वनों व पहाड़ों का भी दायरा दिन ब दिन घटते जा रहा है। जिसके कारण जंगली व पहाड़ी जीव-जंतु कभी-कभी शहर की ओर रुख करने कर लेते हैं। इसी कड़ी में बुधवार की रात्री शहर के वार्ड नंबर 32 के आबादी क्षेत्र में एक दुर्लभ वन्य प्राणी पिंगोलीन दिखने की सूचना मिलते ही उसे देखने के लिए मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई। साथ ही इसकी सूचना स्थानीय वार्ड पार्षद को दी तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकडकऱ जुटमिल थाना ले गए। जिससे वन विभाग को सूचना दिया गया। वहीं कुछ ही देर में वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि यह एक दुर्लभ जीव पिंगोलीन है, इसकी संख्या बहुत कम पाई जाती है, इसलिए इसे शासन ने संरक्षित प्रजाति में रखा है। यह प्राणी बेहद शर्मीला होता है। इसका वजन करीब 11 किलो और लंबाई करीब 4.50 फीट होती है इस जीव को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अत्यधिक कीमत पर बेचा जाता है।
पैंगोलिन हमेशा तस्करों को निशाने पर रहता है क्योंकि इसे बेचने पर तस्कर करोड़ों रुपए कमाते हैं। वन विभाग ने बिना समय गंवाए पैंगोलिन को अपने संरक्षण में लिया और जंगल में छोड़ा गया है।
दो साल पहले भी दिखा था पिंगोलीन
गौरतलब हो कि रायगढ़ शहर के करीब जंगल व पहाड़ होने के कारण बीच-बीच में यहां पिंगोलीन दिख जाता है। वहीं करीब दो-तीन साल पहले भी शहर में पिंगोलीन दिखा था, जिसे वन विभाग द्वारा अपने कब्जे में लिया गया। वहीं जानकारों का कहना है कि यह जीव अक्सर पहाड़ों में रहते हैं, लेकिन गर्मी के दिनों पहाड़ गर्म होने पर वहां से निकल कर बस्ती के तरफ पहुंचने लगते हैं। हालांकि इससे आदमी को किसी प्रकार का खतरा नहीं रहता, जिसके चलते लोग देखते ही इसे पकडऩे का प्रयास करने लगते हैं।

You Might Also Like

ट्रेलर की ठोकर से बाईक सवार युवक की मौत

विष्णु देव सरकार का वार्षिक बजट प्रदेश की दशा- दिशा तय करेगा-अरूण धर दीवान

डबल मर्डर मामले में कोतवाली पुलिस के हाथ अब भी खाली

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जयघोष से गुंजायमान हुआ शहर

खरसिया पुरानी बस्ती में पुलिस की जुआ रेड

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्लांट से चोरी 250 मीटर कॉपर वायर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article अज्ञात ट्रक की ठोकर से तीन युवक घायल

खबरें और भी है....

हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था
60 हजार रुपए रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
घर में पाले हुए 14 कबूतरों की चोरी
15 मिनट की आंधी से 15 लाख का फटका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?