NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया : विजय बघेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > भिलाईनगर > भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया : विजय बघेल
भिलाईनगर

भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया : विजय बघेल

lochan Gupta
Last updated: April 24, 2024 10:05 pm
By lochan Gupta April 24, 2024
Share
5 Min Read

भिलाईनगर। सांसद विजय बघेल लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरे जोश और उत्साह के साथ जूट है। लगातार वे गांव गांव जाकर चुनाव प्रचार कर रहे है। जनसंपर्क कर लोगों से मिल रहे है। और गांव गांव में पीएम मोदीके काम, उन्हें उद्देश्य और राष्ट्र हितकारी योजना का जन जन तक प्रचार कर रहे है। इसी कड़ी में आज सांसद व भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल बोरी, लिटिया और परपोड़ी क्षेत्र में धुंआधार चुनाव प्रचार किए। सबसे पहले वे दनिया गांव पहुंचे। फिर बोरी, तुमाकला, खिलोरा कला, शिव कोकड़ी, धौरा, सल्हेखुर्द, रानो, जानों, चेचान मेटा, पथरा झोरी, पथरीखुर्द, गोड मर्रा, धमधा नगर, महामाई मंदिर और शिव कोकड़ी के लिए स्वयम्भू शिवलिंग का दर्शन कर यहाँ भी सभा का आयोजन किया। सुबह 8 बजे चाय पर चर्चा करने ग्रामीण क्षेत्र में चुनावी प्रचार में निकले। रात: में 10 बजे तक चुनाव प्रचार किया गया। जब सांसद विजय बघेल शिव मंदिर पहुंचकर पुष्प, फल, धतूरा, बेल पत्ती अर्पित किए और जल चढ़ाएं। बाबा भोलेनाथ को प्रणाम करके सांसद विजय बघेल ने हाथ जोड़ कर सभी लोगों के जीवन में सुख शांति, समृद्धि और खुशहाली दे, युवाओं और बच्चे संस्कारवान बने यही प्रार्थना की। सभी गांव में सांसद प्रत्याशी विजय बघेल का लोगों ने भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। फूल माला पहनाए, पटाखे फोडक़र और पुष्प वर्षा कर स्वागत किए। गांव गांव ने जन जन के साथ मिलकर लोगों का हालचाल पूछे, सब से मिले।धमधा में सांसद प्रत्याशी विजय बघेल सतपाल महाराज से मिले, उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सतनामी समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। जहाँ सावला राम डहरिया के नेतृत्व में बैठक हुई।सतनामभवन मेंसभीक्षेत्र के पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए कहा कि सतनामी समाज भाजपा के साथ है। और सांसद विजय बघेल को जिताएँगे।विभिन्न गांव में आयोजित सभा में लोगों को सम्बोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं है। ये चुनाव एक महायज्ञ है, जिसमे हम सब को कलम के फूल छाप पर बटन दबाकर हम सब को आहुति देना है। यह वह परिवर्तन की बेला है, जिसके साक्षी हम सब है। 10 साल पहले भारत विश्व मे 13 वें,14वें स्थान पर था। जो आज जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बने है,इन 10 सालों में भारत तीसरे स्थान पर पहुँच चुका है। पहले के जो हमारे देश के प्रधानमंत्री थे।जब वे विदेश जाते थे।तो उनका कोई खास सम्मान नहीं होता था। लेकिन अब किसी भी देश में जाए हमारे प्रधानमंत्री का सम्मान स्वागत करने उस देश के पीएम, राष्ट्रपति खुद आते है। मोदी पूरे विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेता है।मोदी के सशक्ति हाथों को हमें मजबूत करना है। ताकि वे फिर से प्रधानमंत्री बने और हमारा देश विश्व के तीसरे स्थान से देश विश्व स्तर पर नंबर 1 पर आए। हमारे प्रभु राम लला बीते 500 साल तक एक छोटे से कुटिया में रहे, मोदी की पहल से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया। निर्माण के साथ ही हमारे प्रभु की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किए। अब हमें एक बार फिर से उन्हें पीएम बनाना है, ताकि एक बार फिर से भारतवर्ष के नाम पूरे विश्व मे पहले नंबर पर हो। एक बार फिर हमारा देश विश्व गुरु बने, हमारे देश का मान, सम्मान को वापस लाने के लिए पीएम बनाना है। यह चुनाव राष्ट्र निर्माण का चुनाव है। यह सौभाग्य है कि हमे राष्ट्र निर्माण का सौभाग्य मिल रहा है। इस सौभाग्य को गवाना नहीं है, हम सब को कमल छाप में बटन दबाना है और मोदी जी को पीएम बनाना है।कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि झूठे का मुंह काला। ये कांग्रेसी जो बोले उसे भी नहीं किए और जो नहीं करेंगे बोले थे उसी को किए। प्रदेश में 5 साल जमकर शराब बेचे, जुआ, सट्टा और कई तरह के भ्रष्टाचार किए। लेकिन भाजपा जो कहती है। वह करके दिखती है। महतारी वंदन योजना देंगे बोले थे, सरकार बनते ही माताओं के बैंक खाते में पैसा डाल दिये, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो गया। यह सब आप के आशीर्वाद से हुआ है। जनता भगवान होता है।जनता को धोखा देना बहुत बड़ा पाप है। विजय बघेल ने कहा आप सब ने मुझे सांसद बनाया, इस बार भी आप सब ने विश्वास जताया। पिछले बार की तरह इस बार भी रिकार्ड तोड़ मतों से जितना है।

You Might Also Like

सीसी रोड़ निर्माण में खुलकर हो रहा भ्रष्टाचार

सडक़ दुर्घटना को रोकने आवारा घूमन्तू पशुओं की धर-पकड़ निरंतर जारी

अमित जोश को संरक्षण देने वाला ज्योतिषी गिरफ्तार

नगर निगम भिलाई क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास का आबंटन किया जायेगा

५०० व २०० के नकली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article टाइम एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
Next Article सावधानी पूर्वक करें ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग का कार्य : कलेक्टर गोयल

खबरें और भी है....

‘मिले हर ज़ख्म को मुस्कान से सीना नहीं आया, अमरता चाहते थे पर ज़हर पीना नहीं आया…‘
राज्यपाल ने 40वें चक्रधर समारोह का किया भव्य शुभारंभ
रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली में फरार वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को किया गिरफ्तार
बाइक सवारों को हाथी ने दौड़ाया, जंगल में चलते-चलते बना रहे थे वीडियो
रायगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 64 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

‘मिले हर ज़ख्म को मुस्कान से सीना नहीं आया, अमरता चाहते थे पर ज़हर पीना नहीं आया…‘
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?