NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश का सुनहरा अवसर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश का सुनहरा अवसर
जशपुरनगर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश का सुनहरा अवसर

lochan Gupta
Last updated: April 16, 2024 11:42 pm
By lochan Gupta April 16, 2024
Share
4 Min Read

जशपुर। जिला मुख्यालय में स्थित हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए विख्यात स्वामी आत्मानंद विद्यालय में सत्र 2024 – 25 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, प्रवेश हेतु ऑनलाइन सेजेस पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है तथा ऑफलाइन आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में विद्यालय में प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं, अधिक आवेदन आने की स्थिति में कक्षा 1 ली से 8 वीं तक की कक्षाओं में लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, कक्षा 9 वी से 12 वीं तक की कक्षाओं में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से रिक्त सीटों के विरुद्ध प्रवेश दिया जाएगा , आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित की गई है, लॉटरी की तिथि 5 मई से 10 मई तक तथा प्रवेश से संबंधित अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु 11 में से 15 में तक समय सीमा निर्धारित की गई है, प्रवेश हेतु लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा निर्धारित निर्देश के अनुसार एक विद्यार्थी केवल एक ही विद्यालय में आवेदन कर सकेगा, राज्य में पूर्व से संचालित अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं को कक्षा 6 वीं व कक्षा 9 वी में प्रवेश हेतु प्राथमिकता दी जाएगी, महतारी दुलार योजना के अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी,बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25त्न सीटों के विरुद्ध प्रवेश दिया जाएगा, रिक्त सीटों के विरुद्ध अधिक पत्र आवेदक होने पर लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा, कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की आयु 31 मई 2024 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिए, पूर्व से अध्यनरत विद्यार्थियों को आवेदन की आवश्यकता नहीं है, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर में कक्षावार सीटों की जानकारी इस प्रकार है – (अंग्रेजी माध्यम) कक्षा पहली- बालक 20, बालिका 23, कक्षा दूसरी में रिक्त पद नहीं है, कक्षा तीसरी- बालक 02 बालिका हेतु रिक्त सीट नहीं, कक्षा चौथी में केवल बालक हेतु 01 सीट, कक्षा पांचवी में केवल बालक हेतु 02 सीट, कक्षा छठी में रिक्त पद नहीं है, कक्षा सातवीं में बालक हेतु 02 बालिका 01 सीट, कक्षा आठवीं में केवल बालक हेतु 01 सीट, कक्षा 9 वी व 10 वीं में रिक्त सीट नहीं है, कक्षा ग्यारहवीं में गणित समूह में बालक 5 व बालिका 04 रिक्त सीट, कक्षा ग्यारहवीं जीव विज्ञान समूह – बालक 04 व बालिका 05, कक्षा ग्यारहवीं कॉमर्स- बालक 8 बालिका 7 सीट, बोर्ड की कक्षाओं में मंडल के निर्देशानुसार कुल दर्ज संख्या के 10त्न के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, इसी प्रकार हिंदी माध्यम की कक्षाओं में रिक्त सीटों की जानकारी इस प्रकार है – कक्षा 9 वी में बालक 14 व बालिका 12, कक्षा 11 वीं गणित समूह में बालक 10 बालिका 12, जीव विज्ञान समूह में बालक 10 व बालिका 10, कक्षा ग्यारहवीं कला संकाय में बालक 18 व बालिका हेतु 06 रिक्त सीट है प्रवेश हेतु लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन व माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के निर्देशों का पालन किया जाएगा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बगीचा हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

दिनदहाड़े पार हो गई सरपंच की बे्रजा कार

हमारा संविधान है विश्व का सर्वश्रेष्ठ : सत्यप्रकाश तिवारी

18 दिन की दुधमुंही बच्ची को गर्म सलाखों से दागा

्रकार्यकर्ताओं और मतदाताओं को साधने, पसीना बहा रहें हैं राधेश्याम राठिया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आम नागरिक करें लू से बचने के उपाय
Next Article लोचननगर दुर्गा मंदिर में भंडारे का आयोजन आज

खबरें और भी है....

स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
पेपर लीक पर आज लाएंगे कठोर कानून
माधोपाली स्थित लात नाला के पुराना पुल से गिरी कार
हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने न्यायालयों व जिला जेल का किया निरीक्षण
पुरानी रंजिश को लेकर टांगी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या

Popular Posts

स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?