NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुणपति बिहार से गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > भिलाईनगर > सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुणपति बिहार से गिरफ्तार
भिलाईनगररायपुर

सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुणपति बिहार से गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 12, 2024 12:13 am
By lochan Gupta April 12, 2024
Share
3 Min Read

भिलाई/रायपुर। प्रदेश में कथित शराब घोटाला मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने शराब वितरण कंपनी सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी बिहार के गोपालगंज से की गई है। करीब 9 महीने जेल में रहने के बाद फरवरी में ही त्रिपाठी को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।
वहीं प्रदेश भर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबियों के यहां रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित 21 ठिकानों पर गुरुवार को ईओडब्ल्यू ने छापा मारा था। कई स्थानों पर कार्रवाई खत्म हो गई है। इस दौरान एसीसी ने 19 लाख कैश, करोड़ों के गहने, लैपटॉप-पेन ड्राइव, संपत्ति के दस्तावेज सहित अन्य सामान जब्त किया है।
एसीबी के मुताबिक, बैंक में करोड़ों के निवेश के अलावा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनकी जांच की जा रही है। इन दस्तावेजों में आबकारी से अर्जित अवैध संपत्तियों से सामान्य निवेश और शैल कंपनियों के माध्यम से लेयरिंग, अनसिक्योर्ड लोन और निवेश संबंधी दस्तावेज मिले हैं। 2 हजार करोड़ से ज्यादा के शराब घोटाला मामले में ईडी ने एसीबी-ईओडब्ल्यू में केस दर्ज कराया है, जिसके बाद यह छापेमारी हुई है।
दुर्ग में शराब कारोबारी का बंगला सील
ईओडब्ल्ूयू ने दुर्ग के खुर्सीपार में शराब कारोबारी पप्पू बंसल के बंगले को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि तलाशी वारंट 10 अप्रैल को जारी किया गया था, लेकिन आज 11 अप्रैल को सर्च टीम पहुंची तो मकान बंद मिला। बिना ईओडब्ल्यू को सूचना दिए सील न खोलें। इसके अलावा टीम नेहरू नगर पूर्व स्थित शराब कारोबारी विजय भाटिया के बंगले की तलाशी ले रही है। एसीबी की इस रेड की जानकारी मिलने के बाद से पप्पू बंसल गायब है। बताया जा रहा है कि पप्पू बंसल कल रात 9 बजे तक भिलाई में था। इसके बाद अचानक वो लापता हो गया। जब एसीबी की टीम छापेमारी करने पहुंची तो वो घर पर नहीं मिला। वहीं, विजय भाटिया छापेमारी के दौरान घर पर मौजूद है।
बिलासपुर में भी दी गई दबिश
इसी कड़ी में शराब कारोबार से जुड़े लोगों के साथ ही उनके सीए को एसीबी और ईओडब्ल्यू ने निशाना बनाया है। जिसमें बिलासपुर में भी टीम ने तीन से चार जगहों पर दबिश दी है। इसमें एफएल 10 ए कंपनी के सीए संजय मिश्रा के ऑफिस और घर सहित बाकी जगहों पर कार्रवाई की गई। रायपुर में समता कॉलोनी स्थित गोविंद कुंज में कारोबारी अनिल अग्रवाल और सौरभ अग्रवाल के घर भी छापा मारा गया। यह कार्रवाई हवाला कारोबार से जुड़ी हुई है। साथ ही शराब और कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर भी एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी है।

You Might Also Like

ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में बेचने की कोशिश

निलंबित आईपीएस सदानंद कुमार के खिलाफ आरोप पत्र जारी

पीएम मोदी आज राज्यगठन के ‘‘रजत महोत्सव’’ करेंगे शुभारंभ

ट्रक ने 13 को कुचला, 2 बच्चों की मौत

छत्तीसगढ़ में रद्द हो सकती है आरक्षक भती

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जंगल में हाथी देख बाईक छोडक़र भागे ग्रामीण
Next Article शिक्षक हेमन्त साहू इनोवेटिव टीचर अवार्ड 24 से सम्मानित

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?