NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महासमुंद लोकसभा में ताम्रध्वज साहू चुनावी समर में बूरी तरह फंसे!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > भिलाईनगर > महासमुंद लोकसभा में ताम्रध्वज साहू चुनावी समर में बूरी तरह फंसे!
भिलाईनगर

महासमुंद लोकसभा में ताम्रध्वज साहू चुनावी समर में बूरी तरह फंसे!

लगातार तीन बार जीत हासिल करने वाली भाजपा इस संसदीय क्षेत्र में चौथी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त

lochan Gupta
Last updated: April 10, 2024 10:17 pm
By lochan Gupta April 10, 2024
Share
9 Min Read

भिलाईनगर। कांग्रेस शासन काल में रहे प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू विधानसभा चुनाव में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से नये नवेले प्रत्याशी ललित चंद्राकर से पराजित हो गए थे। विधानसभा के चुनाव में हार का सामना करने वाले ताम्रध्वज साहू को कांग्रेस पार्टी ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में स्थानीय कांग्रेसियों को नजरअंदाज कर दुर्ग में रहने वाले ताम्रध्वज साहू को कांग्रेस ने लोकसभा का प्रत्याशी घोषित कर स्थानीय कांग्रेसियों निष्ठा एवं सक्रियता को नजरअंदाज किया है। जिसकी वजह से यहां पर स्थानीय कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपनी सक्रियता दिखाने से परहेज कर रहे हैं। इसलिए राजनीतिक पंडित यह मान रहे हैं, कि लोकसभा के इस चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बुरी तरह फस गए हैं। लगातार तीन चुनावों से जीत हासिल कर रही भारतीय जनता पार्टी इस बार महासमुंद क्षेत्र से चौथी बार जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है। इस क्षेत्र को ओबीसी बाहुल्य माना जाता है। इसी जातीय समीकरण को देखते हुए दोनों दलों ने यहां से ओबीसी प्रत्याशी उतारे हैं। चुनावी मैदान में भाजपा से रूपकुमारी चौहान और कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू आमने-सामने है। एक समय यह संसदीय क्षेत्र कांग्रेस का मजबूत किला माना जाता था परंतु पिछले तीन चुनाव में भाजपा ने यहां पर अपनी जीत हासिल कर इसे भाजपा का मजबूत किला निरूपित कर दिया है।
चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा के लिए मोदी का चेहरा और मोदी का गारंटियां ही प्रमुख है, जबकि कांग्रेस भी महालक्ष्मी न्याय जैसी योजनाओं के भरोसे है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि पूरे प्रदेश की ही तरह यहां भी महतारी योजना का जलवा कायम है। इसका लोकसभा चुनाव में भाजपा को कितना फायदा होगा, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। अब तक के चुनावों की चर्चा करें तो यहां प्रमुख रूप से कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला होता रहा है। इस बार भी यही हालात है। विगत चुनाव में भाजपा के चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस के धनेन्द्र साहू को पटखनी दी थी।लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस व भाजपा में जहां बैठकों का लगातार दौर चल रहा है, वहीं हर दिन कांग्रेसी खेमे से लोग दलबदल कर भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। देखा जाए तो महासमुंद सीट शुरू से हाईप्रोफाइल रही है। पहले यह क्षेत्र शुक्ल बंधुओं का प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता था, पर अब परिस्थितियां बदली है। वर्ष 2004 के चुनाव में यहां से दिवंगत वीसी शुक्ल आखिरी बार चुनाव लड़े थे। पराजय के बाद शुक्ल परिवार की राजनीति भी दफ्न हो गई। शुक्ल बंधुओं की पारी समाप्त होने के बाद भी यह सीट हाईप्रोफाइल बनी हुई है, क्योंकि 2004 में प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी मैदान में उतरे थे। दूसरी बार वे 2014 में यहां से चुनाव लड़े, तो भाजपा के चन्दूलाल साहू से पराजित हो गए। इस बार यह सीट फिर से चर्चा में है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी राज्य के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू मैदान में हैं। वहीं, भाजपा से राज्य की पूर्व संसदीय सचिव, बसना की पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी मोर्चे पर डटी हुई हैं। यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस बीच, दल-बदल का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भाजपा से कांग्रेस प्रवेश करने वालों की संख्या गिनी चुनी है। जबकि कांग्रेस से जिला व जनपद पंचायत के अध्यक्ष उषा पटेल, अनिता रावटे, अरुणा शुक्ला, अनामिका पाल, देवेश निषाद, नानू भाई, बादल मक्कड़ जैसे जन्मजात कांग्रेसियों ने दलबदल कर भाजपा का दामन थामा है।2009 से लेकर अब तक के कुल तीन चुनावों में भाजपा ने महासमुंद से लगातार जीत हासिल की है। 2009 में भाजपा के चंदूलाल साहू ने कांग्रेस के मोतीलाल साहू को पराजित कर परचम लहराया था। इसके बाद 2014 के चुनाव में भाजपा के चंदूलाल साहू ने कांग्रेस के अजीत जोगी को हराकर दूसरी बार जीत हासिल की। इस चुनाव को 11 चंदूलाल साहू प्रत्याशियों के लिए भी जाना जाता है। हालांकि जीत भाजपा के ही हिस्से में आई। 2019 में भी भाजपा ने चुन्नीलाल साहू को लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस से धनेन्द्र साहू मैदान में थे। इस बार भी चुन्नीलाल ने भाजपा को निराश नहीं किया। लगातार तीन जीत हासिल करने के बाद भी भाजपा ने इस बार अपना प्रत्याशी बदलकर रुपकुमारी चौहान को प्रत्याशी बनाया है। क्षेत्र के मतदाताओं के लिए इस बार दोनों दलों से नए प्रत्याशी मैदान में हैं और दोनों ही प्रत्याशी ओबीसी वर्ग से भी हैं।छत्तीसगढ़ की राजनीति का केन्द्र कहे जाने के पीछे महासमुंद सीट का अपना इतिहास है। कांग्रेस के दिग्गज नेता विद्याचरण शुक्ला इसी सीट से सात बार सांसद निर्वाचित हुए। इसी सीट से श्यामाचरण शुक्ल और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। वह भी इस सीट से जीत हासिल कर चुके हैं। अब तक यहां कांग्रेस का दबदबा बरकरार रहा है, लेकिन 1998 लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने कांग्रेस को शिकस्त दे दी। इसके बाद यहां के सांसद बने चंदूलाल साहू। कांग्रेस की करारी हार के बाद भाजपा का मनोबल बढ़ गया और दोनों प्रमुख राजनीतिक दल के बीच कांटे की टक्कर होने लगी। हालांकि 1999 और 2004 में यहां कांग्रेस फिर से जीत गई, लेकिन उसके बाद लगातार इस सीट पर भाजपा का परचम लहरा रहा है। आजादी के बाद से अब तक महासमुंद लोकसभा सीट में 18 बार चुनाव हो चुके हैं। इसमें से 12 बार चुनाव कांग्रेस ने जीता है।
पांच बार बीजेपी का दबदबा इस लोकसभा सीट पर बना रहा हैं।महासमुंद लोकसभा सीट के लिए जातिगत समीकरण भी मायने रखता है। इस सीट पर ओबीसी वर्ग का खासा दबदबा माना जाता है। यही कारण है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने यहां से ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू तो बीजेपी से रूप कुमारी चौधरी दोनों ही ओबीसी वर्ग से आते हैं। वहीं कांग्रेस का यह भी मानना है कि बड़े कांग्रेसी नेताओं को एक खास रणनीति के तहत टिकट दिया गया है। दुर्ग जिले में ताम्रध्वज साहू के राजनीतिक सफर की बात करें तो चार बार विधानसभा चुनाव और एक बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। परंतु यहां पर उन्हें बाहरी प्रत्याशी होने का दंश झेलना पड़ रहा है। स्थानीय कांग्रेसी चुनावी प्रचार में उनके साथ नजर नहीं आ रहे हैं जिसके चलते दुर्ग जिले की उनकी टीम चुनावी प्रचार में लगी हुई है। वही रूपकुमारी चौधरी 2013 से 2018 तक बसना के विधायक रह चुकीं हैं। महासमुंद लोकसभा सीट आठ विधानसभा क्षेत्रों को मिलकर बनी है। यहां स्थानीयता और जातिवाद का मुद्दा हमेशा ही बना रहता है और चुनाव के वक्त हावी भी हो जाता है।इस बार लोकसभा क्षेत्र से कुल मतदाता 17,59,181 हैं। इनमें 8,65,125 पुरुष हैं, जबकि 8,94,023 महिला मतदाता हैं। वहीं, 33 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।इनमें पुरुषों की तुलना में महिला वोटर 28,898 अधिक हैं। अब तक देखा जाता रहा है कि मतदान करने में शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं अधिक उत्साहित रहीं हैं। लंबी कतार में घंटों लगकर वोट डालने की प्रतिबद्धता व जीवटता महिलाओं में देखी गई है। जबकि पोलिंग बूथ पर महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की कतार कम ही रही है। राजनीतिक-सामाजिक आंकड़ों के जानकारों की माने तो महासमुंद लोकसभा में लगभग 54 प्रतिशत ओबीसी मतदाता हैं, जो निर्णायक हैं। इनमें साहू समाज के अलावा, यादव, अघरिया, कोलता, निषाद, मरार पटेल, धोबी, नाई, देवांगन, कुर्मी, पनिका, ओबीसी सिख, मुस्लिम, इसाई आदि हैं। वहीं 15 प्रतिशत अनारक्षित सामान्य वर्ग हैं, जिनमें ब्राह्मण, क्षेत्रीय, वैश्य, जैन, माहेश्वरी, अनारक्षित वर्ग के सिख, इसाई, मुस्लिम हैं। वहीं 31 प्रतिशत में एसटी व एससी मतदाता हैं।

You Might Also Like

जमीन फर्जीवाड़ा के मामले में संतोष नाथ गिरफ्तार

मुफ्त में बीमारी परोस रही रसमड़ा-बोरई औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियां : मिश्रा

सडक़ पर डम्प किये मलवे को निगम कर रहा है जप्त

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की शुरुआत आज भेलवा तालाब नेहरू नगर से की गई

चिट्टा ‘हेरोईन’ की ब्रिकी करते 3 आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 10 लाख की ठगी
Next Article सोशल एक्टिविस्ट ने अनोखे अंदाज में मनाया नवरात्र व हिंदू नववर्ष

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?