रायगढ़। यशवनी वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी ने विगत दिवस फाउंडेशन से जुड़ी महिलाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए यशवनी वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी वसंत नवरंग ने बताया कि विगत 1 साल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फ्री सिलाई प्रशिक्षण का कार्य कर रही है। महिलाएं फ्री प्रशिक्षण लेकर अपने घर की खर्च चलाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाई हैं। वहीं महिलाओं का मानना है कि अब वह खुद का कपड़े सिलाई कर बचत कर कुछ पैसे बचा सकते हैं। इसी सिलसिले को आगे बढ़ते हुए यशवनी वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी ने राजीव गांधी नगर भजनडीपा में महिलाओं के लिए एक छोटा सा कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में हेल्प यू प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर उत्तम दास महंत को आमंत्रित किया गया था। डायरेक्टर उत्तम दास महंत ने महिलाओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए महिलाओं को अच्छे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए व अच्छे एजुकेशन की जानकारी प्रदान किया और उन्हें प्रोत्साहित किया साथ ही उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने भी अपने बीते कल को ताजा करते हुए खेल प्रतियोगिता रखकर खेल में हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।