NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सोनोग्राफी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं मरीज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सोनोग्राफी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं मरीज
रायगढ़

सोनोग्राफी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं मरीज

मेकाहारा व जिला अस्पताल में नहीं है रेडियोलाजिस्ट, धूल खा रही मशीनें, मरीज निजी लैबों में मनमाने दर पर करा रहे जांच

lochan Gupta
Last updated: March 11, 2024 11:13 pm
By lochan Gupta March 11, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तो हो रहा है, लेकिन इसका लाभ नहीं मिलने से मरीज व परिजन दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल हो या मेडिकल कालेज अस्पताल दोनों जगह जांच संबंधी मशीनें तो है, लेकिन इसका संचालन करने वाला रेडियोलाजिस्ट नहीं होने से जहां मशीनें धूल खा रही है तो वहीं मरीजों को अधिक रुपए देकर प्रायवेट में जांच कराने की मजबरी बनी हुई है।
उल्लेखनिय है कि रायगढ़ जिला औद्योगिक हब होने के बाद यहां के लोगों को तरह-तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सडक़ों में दौड़ रही भारी वाहनों के चलते आए दिन हादसे भी हो रहे हैं, जिससे लोगों के जुबान पर एक ही बात आती है कि अगर मरीज को मेडिकल कालेज अस्पताल या जिला अस्पताल लेकर जाएंगे तो जान बच सकती है, लेकिन यहां आने के बाद सुविधाओं का टोटा इस कदर बनी हुई है कि बेहतर उपचार के अभाव में जान चली जा रही है। क्योंकि इन दोनों अस्पतालों में जांच के लिए मशीनें तो लगाई गई है, लेकिन इन मशीनों को चलाने के लिए रेडियोलाजिस्ट नहीं है, जिसके चलते मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं देखा जाए तो जब से जिले में मेडिकल कालेज अस्पताल शुरू हुआ है, तब से रायगढ़ जिला के अलावा आसपास के जिले सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी हर दिन दर्जनों की संख्या में मरीज यही लालसा लेकर पहुंचते हैं कि मेडिकल कालेज अस्पताल व जिला अस्पताल जाने पर एक ही छत के नीचे सभी तरह के जांच के साथ पूरी उपचार की सुविधाएं मिलेगी, लेकिन यहां आने के बाद किसी भी तरह की सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। जिसको लेकर कई बार मरीज के परिजनों द्वारा हंगामा भी कर दिया जाता है, लेकिन अधिकारी यह बोलकर पल्ला झाड़ लेेते हैं कि हमारे पास स्टाफ की कमी है, जिसके चलते जो हो सकता है उतना ही कर पाएंगे। वहीं देखा जाए तो जिला अस्पताल में विगत छह माह से रेडियोलाजिस्ट का पोस्ट खाली है तो वहीं मेडिकल कालेज अस्पताल में विगत तीन माह से खाली पड़ा है। जिससे मरीजों को छोटी-छोटी जांच के लिए प्रायवेट का सहारा लेना पड़ता है, जिससे रुपए तो खर्च करने पड़ते ही है, साथ ही परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते अब लोगों का सरकारी अस्पताल से मोह भंग होने लगा है।
सिर्फ गायनिक मरीजों का हो रहा सोनोग्राफी
गौरतलब हो कि जिला अस्पताल में इन दिनों संसाधान की कोई कमी नहीं है। यहां तक की एक्स-रे के लिए भी डिजिटल मशीन लगाई है, साथ ही हाल ही में यहां नई सोनोग्राफी मशीन लगी है, लेकिन रेडियोलाजिस्ट नहीं होने के कारण सिर्फ गायनिक मरीजों की जांच होती है, लेकिन इनको भी सिर्फ फिल्म मिलता है, रिपोर्ट तैयार नहीं होता, जिससे संबंधित डाक्टर फिल्म को देखकर ही मरीज का उपचार करते हैं। इसके साथ ही अस्पताल में हर दिन अलग-अलग तरह के मरीज पहुंचते हैं, लेकिन अगर इनको सोनोग्राफी करना होता है तो प्रायवेट में जाना पड़ रहा है, जिससे उनको मनमाने रेट देना पड़ता है।

You Might Also Like

जबलपुर गौठान के पास विचरण कर रहे तीन हाथी

नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर युवती से ठगी

श्रावण शुरू होने के पहले ही शिव भक्तों का जत्था रवाना

सशक्त समाज के लिए अदाणी फाउंडेशन ने किया स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन

कन्हैया सांवला नहीं, जगत का उजाला है- आचार्य ताराचंद शास्त्री

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घरघोड़ा में फल-फू ल रहा नशीली दवाओं का अवैध कारोबार
Next Article शालिनी स्कूल मोड पर टे्रलर पलटी, कई किमी तक लगा घंटो जाम

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?