बिलाईगढ़। राज परिवार के द्वारा संकल्पित श्री विष्णु महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का समापन राजमहल प्रांगण में सामूहिक महारुद्राभिषेक के साथ सम्पन्न हुआ।इस दिव्य महाअनुष्ठान में राज परिवार के समस्त सदस्यगण व उनके संबंधीगण उपस्थित रहे।साथ ही साथ नगरवासी, भक्तवृंद जिसमें 108 परिवारों द्वारा अपने घरों से 108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर पूजा पंडाल सामूहिक रुद्राभिषेक अर्चन किया गया। व्यासपीठ आचार्य पं अनिल शुक्ला एवं उनके सहयोगी गणों द्वारा वैदिक विधान से पूजा सम्पन्न कराया गया। इसी कड़ी में अनेक दिव्य पदार्थों से भगवान शिव का अभिषेक हुए। अष्टोत्तर पूजन में 108 बिल्व पत्रों का अर्पण भगवान शिव के नाम मंत्रों से संपादित किया गया । अंत में सामूहिक भव्य आरती हुई ।जिससे वातावरण शिवमय भक्ति से ओत-प्रोत प्रतित हो रहा था। व्यासपीठ से आचार्य श्री द्वारा समस्त भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। राजपरिवार ने समस्त भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। आयोजक राज परिवार के राजा साहब ओंकारेश्वर शरण सिंह द्वारा भगवान शिव से अपने नगर एवं नगरवासियों के मंगल के कामना की गई। इस कड़ी में शिव महापुराण कथा श्रवण का पुन: संकल्प लिया गया जो कि आगामी 2026 में संपन्न होंगे।
श्रीविष्णु महापुराण की पूर्णाहुति संपन्न

By
lochan Gupta
