NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: देवसरवाली दुर्गा माता का वार्षिक उत्सव आज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > देवसरवाली दुर्गा माता का वार्षिक उत्सव आज
रायगढ़

देवसरवाली दुर्गा माता का वार्षिक उत्सव आज

रामबाग में आयोजन को भव्यता देने जुटे सदस्यगण

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2024 12:02 am
By lochan Gupta February 13, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के श्रद्धालुगण अपनी आस्था अनुरुप हर धार्मिक आयोजन को मिलकर भव्यता देते हैं। जिसकी ख्याति जिले ही नहीं अपितु पूरे राज्य में होती है। इन्हीं धार्मिक आयोजन के अंतर्गत विगत दिवस देवसर वाली माता रानी परिवार रायगढ़ की बैठक आयोजन को भव्यता देने के लिए की गई थी। जिसमें हेमंत गोयल, मनोज अग्रवाल, अमित जिंदल, मुकेश गोयल, सतीश कोसा, राजेश अग्रवाल कोतरा रोड, विमल अग्रवाल, राजेश बापोडिया, आकाश जिंदल, सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही।वहीं आज 13 फरवरी से गुप्त नवरात्रि में देवसर वाली कुल देवी दुर्गा माता के गुणगान का प्रथम वार्षिक उत्सव भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। और आज इस आयोजन को भव्यता देने में सभी श्रद्धालुगण पवित्र मन से जुटे हैं।
राम बाग में होगा आयोजन
कार्यक्रम की जानकारी राजेश अग्रवाल व विमल अग्रवाल ने बताया कि आज 13 फरवरी को सुबह 9 बजे सिटी कोतवाली के सामने स्थित माता देवसर वाली दुर्गा माता के मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकलेगी जिसमें कलश एवं माता का ध्वज लेकर कार्यक्रम स्थल पर गाजे – बाजे के साथ शोभा यात्रा का विश्राम होगा। इसके पश्चात माता रानी का कन्या पूजन व इसी तरह दोपहर का भोजन प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक माता का मंगल पाठ नृत्य नाटिका का आयोजन होगा व शाम 7 बजे से ही बाहर से आए भजन प्रवाहकों द्वारा माता का जागरण कीर्तन होगा जो माता की इच्छा तक होगी।
आमंत्रित भजन प्रवाहक
अध्यक्ष मुकेश गोयल ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में देवसरधाम दुर्गा माता रानी के सेवक पुजारी कंवरपाल जी, श्रद्धेय वेदप्रकाश जी, रवींद्र प्रकाश जी इसी तरह मंगलपाठ एवं भजन प्रवाह में रामअवतार मुंबई, अनिल शर्मा कोलकात्ता व सुश्री कोमल चोपड़ा फरीदाबाद आमंत्रित हैं जो अपने दिव्य पाठ व भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। इसी तरह विशेष आकर्षण मंगलमूर्ति धार्मिक ग्रुप द्वारा मनमोहक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी। देवसर वाली दुर्गा माता रानी का यह भव्य उत्सव आज शहर के कोतरा रोड स्थित रामबाग में सुबह 10 बजे से रात में माता की इच्छा तक भव्यता के आयोजित होगा।
महाआरती के बाद महाभंडारा
उन्होंने बताया कि कीर्तन विश्राम के पश्चात माता की महाआरती का आयोजन होगा। एवं साथ ही महा भंडारा का आयोजन होगा। वहीं इस धार्मिक आयोजन को भव्यता देने देवसर वाली दुर्गा माता रानी का परिवार, रायगढ़ के सभी श्रद्धालु सदस्यगण जुटे हैं।

You Might Also Like

आलोक बहिदार सोमू का अप्रत्याशित दु:खद निधन

श्री श्याम रसोई में जरुरतमंदों को कराया गया भोजन

नगरीय अपशिष्ट कम्प्रेस्ड के जरिए होगा बायोगैस उत्पादन-ओपी चौधरी

जहर सेवन कर युवक ने दी जान

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार आज और कल देंगे युवाओं को सफलता का मंत्र

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कोरबा में सम्मानित हुईं शहर की उभरती सिंगर दीपिका साव
Next Article तेज रफ्तार कार ने कारोबारी को कुचला, मौके पर मौत

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?