NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 20 हजार गांवों में 24 घंटे गुजारेंगे भाजपा नेता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 20 हजार गांवों में 24 घंटे गुजारेंगे भाजपा नेता
रायपुर

20 हजार गांवों में 24 घंटे गुजारेंगे भाजपा नेता

लोकसभा के लिए माहौल बनाने बड़ा अभियान

lochan Gupta
Last updated: February 7, 2024 12:06 am
By lochan Gupta February 7, 2024
Share
3 Min Read

रायपुर। प्रदेश में भाजपा 7 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाएगी। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत प्रदेश के 20 हजार गांवों में भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे। सीएम साय जशपुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव रायपुर ग्रामीण में, अभियान के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल जांजगीर में प्रवास कर 24 घंटे रहेंगे।
गांव चलो अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सहित सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गांवों में जाकर वहां के लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। देश में गांव चलो अभियान की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 4 फरवरी को कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, गांव चलो अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं विधायक मोतीलाल साहू और गोमती साय ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 10 सालों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक उत्थान एवं विश्व में भारत के गौरव में वृद्धि सहित विकास के सभी आयामों पर अतुलनीय कार्य हुआ है। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि गांव चलो अभियान के लिए जिले में एक संयोजक एवं दो सह-संयोजक बनाए गए हैं वही मंडल स्तर में एक संयोजक एवं एक सह-संयोजक बनाए गए हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव चलो अभियान में शामिल होगा।
देशभर के लगभग 7 लाख गांवों में जाकर भाजपा कार्यकर्ता एक दिन का समय व्यतीत करेगा। गाँव चलो अभियान का मुख्य विषय है कि गाँव में जो समस्याएँ हैं, वहां जाकर लोगों की समस्याओं के बारे में जानना है, आम जनता से मिलकर मोदी सरकार की योजनाओं को की जानकारी देना है।
गांव चलो अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि सभी कार्यक्रमों को लेकर के भाजपा कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि गांव में प्रवास के लिए जाने की तैयारी किया गया।
उन्होंने कहा कि गांव की वस्तु स्थिति देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव के प्रमुखों के साथ, गांव की वरिष्ठों के साथ, विभिन्न समाजों के प्रमुख के साथ, और सभी वर्गों के साथ मिलकर के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीतने के लिए गांव चलो अभियान का आयोजन रखा गया है।

You Might Also Like

रामेश्वरम् में आस्था और आर्थिकी का नया प्रभात

सीएम साय को उद्योग मंत्री ने लिखा पत्र

रक्षाबंधन पर बेरोजगारी भत्ता :

अमित शाह ने नक्सल ऑपरेशन के अफसरों की थपथपाई पीठ

रायपुर में नशेड़ी युवक ने भाभी को चाकू मारा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुने मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर पकड़ाया
Next Article अनुशासित होकर खेलना उत्कृष्ट खिलाड़ी की पहचान-कलेक्टर

खबरें और भी है....

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
दीपक बैज के आरोप गैर-जिम्मेदाराना व मनगढ़ंत
पिकअप की ठोकर से बाइक चालक की हुई मौत
कांग्रेस की सोच विकास विरोधी- विजय अग्रवाल
खुले स्कूलों के पट, पहले दिन तिलक लगाकर बच्चें का हुआ स्वागत

Popular Posts

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?