NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठी नारायणपुर की गलियां
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठी नारायणपुर की गलियां
जशपुरनगर

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठी नारायणपुर की गलियां

11 दिवसीय गणेश पूजा का धूमधाम से हुआ समापन

lochan Gupta
Last updated: September 26, 2026 12:23 am
By lochan Gupta September 26, 2026
Share
5 Min Read

नारायणपुर। श्री गणेश पूजा सेवा समिति द्वारा नारायणपुर में आयोजित 11 दिवसीय गणेश पूजा का शुक्रवार को धूमधाम और भक्तिमय माहौल के बीच समापन हुआ। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष, भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भगवान गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे रास्ते श्रद्धालु गणपति की भक्ति में सराबोर नजर आए और भक्ति गीतों की धुन पर झूमते हुए उत्सव मनाया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। गणेश प्रतिमा के विसर्जन को लेकर श्री गणेश पूजा सेवा समिति की ओर से भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। शोभायात्रा नारायणपुर से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक, नगर बस्ती, अटल चौक और कन्या स्कूल होते हुए रानीकोम्बो तालाब पहुंची। शोभायात्रा के आगे-आगे श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, वहीं पीछे बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। जुलूस के दौरान जगह-जगह गणपति के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु नाचते-गाते और भगवान गणेश की आराधना करते हुए आगे बढ़ते रहे। युवाओं में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। भक्ति गीतों की धुन पर युवाओं ने जमकर उत्सव मनाया और कई स्थानों पर आतिशबाजी कर गणपति को विदाई दी।

आरती के बाद रानीकोम्बो तालाब में हुआ विसर्जन

भव्य शोभायात्रा रानीकोम्बो तालाब पहुंचने के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच प्रतिमा का विसर्जन किया। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही 11 दिनों से चल रहे गणेश पूजा महोत्सव का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में भावुकता के साथ उत्साह भी देखने को मिला। भक्तों ने अगले वर्ष फिर से गणपति के आगमन की कामना करते हुए गणपति बप्पा मोरया के जयघोष लगाए।

महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र लिया हिस्सा

विसर्जन शोभायात्रा में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। महिलाएं गणपति की भक्ति में सराबोर नजर आईं और भक्ति गीतों पर उत्साह के साथ शामिल हुईं। कई महिला श्रद्धालु पूरे रास्ते भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए चलती रहीं। बच्चों और बुजुर्गों में भी गणेश विसर्जन को लेकर उत्साह देखने को मिला।

11 दिनों तक चला धार्मिक आयोजन

श्री गणेश पूजा सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजा के दौरान लगातार 11 दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। समिति के सदस्यों के अनुसार गणेश पूजा महोत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक और सामाजिक रूप से एकजुट करने का प्रयास किया गया। अंतिम दिन निकली विसर्जन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

पुलिस-प्रशासन की रही कड़ी निगरानी

गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर नारायणपुर पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में विसर्जन शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ी और रानीकोम्बो तालाब में प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम भी व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पुलिस की निगरानी और समिति के सदस्यों की व्यवस्था के चलते पूरे आयोजन के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनी रही। गणेश पूजा के 11 दिवसीय आयोजन के सफल समापन के साथ नारायणपुर में एक बार फिर भक्तिमय माहौल की यादें छोड़ते हुए गणपति बप्पा को विदाई दी गई।

You Might Also Like

स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार की दिशा में बड़ी पहल, जिले को मिलीं 23 संजीवनी 108 एम्बुलेंस

सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी स्नेक वैनम एवं एंटी रेबिस दवाइयों की उपलब्धता करें सुनिश्चित- कलेक्टर

सर्पदंश से बचाव व उपचार की जानकारी देने जागरूकता कार्यक्रम जारी

हमारी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए संकल्पित है : सीएम साय

एएसआई की दबंगई : वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार व्यक्ति को पीटा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऐतिहासिक आयोजन
Next Article दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री साय

खबरें और भी है....

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

Popular Posts

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?