NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
रायपुर

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री

संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के समर्पण और अनुभवी नेतृत्व में निहित-सीएम साय

lochan Gupta
Last updated: September 25, 2026 12:32 am
By lochan Gupta September 25, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का संगठन महामंत्री बनाया है। इससे पहले कर्मवीर झारखंड के संगठन महामंत्री थे। वहीं, वर्तमान में छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री रहे पवन साय को झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाए जाने पर उनका छत्तीसगढ़ की धरती पर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कर्मवीर सिंह का व्यापक संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ सहज समन्वय प्रदेश संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
अजय जम्वाल को महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री का दायित्व मिलने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में अजय जम्वाल के साथ कार्य करने का अवसर मिला। उनके मार्गदर्शन, दूरदर्शी सोच और संगठन के प्रति समर्पण ने कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरित किया तथा संगठनात्मक कार्यों को मजबूती प्रदान की। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनका व्यापक अनुभव महाराष्ट्र में भी संगठन को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ में उनके लंबे संगठनात्मक योगदान को विशेष रूप से स्मरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में पवन साय ने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और प्रत्येक कार्यकर्ता से आत्मीय जुड़ाव उनकी विशेष पहचान है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल से झारखंड में भी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को नवीन दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव, समर्पण और कार्यकर्ता-केंद्रित दृष्टिकोण संगठन को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की।

शिवप्रकाश को पुन: मिला छत्तीसगढ़ का प्रभार

भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश को पुन: छत्तीसगढ़ का प्रभार मिलने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री शिवप्रकाश का छत्तीसगढ़ से पुराना और आत्मीय जुड़ाव रहा है। उनके दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, कुशल मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद का लाभ प्रदेश संगठन को मिलता रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य को संगठन की शक्ति में परिवर्तित करने के प्रयास और अधिक मजबूत होंगे।

सीएम साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय जनता पार्टी में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों मे नवीन संगठनात्मक दायित्व प्राप्त करने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता, अनुभवी नेतृत्व और संगठन के प्रति निष्ठा भाजपा की शक्ति रही है। उन्हें विश्वास है कि नवीन दायित्व संभालने वाले सभी वरिष्ठ पदाधिकारी अपने दीर्घ संगठनात्मक अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संगठन को और सशक्त करेंगे।

वित्तमंत्री ओपी ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाए जाने पर वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की है।

You Might Also Like

अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज

छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विस्तार

घर के बाहर टहल रही युवती के कपड़े-फाड़े, कमेंट कर की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

सीएम साय आज से जापान-दक्षिण कोरिया दौरे पर

सीएम साय ने की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अहम मुलाकात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय

खबरें और भी है....

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

Popular Posts

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?