NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर व जिपं अध्यक्ष सालिक साय के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कलेक्टर व जिपं अध्यक्ष सालिक साय के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण
जशपुरनगर

कलेक्टर व जिपं अध्यक्ष सालिक साय के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

नवीन निर्माण कार्यों के प्राक्कलन तैयार करने दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: September 25, 2026 12:19 am
By lochan Gupta September 25, 2026
Share
2 Min Read

कांसाबेल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय लगातार क्षेत्रीय विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में आज कांसाबेल विकासखंड के दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कलेक्टर रोहित व्यास के साथ तुरकेश्वर धाम, मुड़ाटोली तालाब एवं मुक्तिधाम सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की आवश्यकताओं और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई। कलेक्टर रोहित व्यास ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक नवीन निर्माण कार्यों के लिए स्थल की जरूरत के अनुसार प्राक्कलन तैयार करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि क्षेत्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच समन्वय जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जशपुर सुनील गुप्ता, तहसीलदार आस्था चंद्राकर, जनपद सीईओ संदीप मरावी, एसडीओ प्रदीप साहू, उप अभियंता अनुरंजन केरकेट्टा, धर्मेंद्र साव, आरआई, पटवारी अमित जिंदल, ग्राम पंचायत सचिव नारायण दास, हेमलता सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कुएं में डूबने से हुई मौत के तीन साल बाद मिला मुआवजा

’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना, नपा अध्यक्ष भगत ने तीन रूट के बसों को हरी झण्डी दिखाकर किए रवाना

सर्पदंश से बचाव व उपचार की जानकारी देने जागरूकता कार्यक्रम जारी

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की मदद से अंकित को मिला बेहतर उपचार

मुख्यमंत्री ने किसान कॉल सेंटर का किया शुभारम्भ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ब्रह्म संवारो फाउंडेशन के भाषा शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, समाज के विशिष्ट जनों का हुआ सम्मान
Next Article पीडीएस खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

Popular Posts

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?